आवारा कुत्ते और बंदर आदि सहित अन्य हिंसक जानवर आम नागरिक के लिए बबाले जान बन गये है। कहीं मासूम बच्चों को नोंच रहे है तो कहीं इनके कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर नागरिक घायल हो रहे है। स्थिति यह है कि कब सड़क पर चलने वाले व्यक्ति के पीछे यह पड़ जाए वो कहा नहीं जा सकता। कुल मिलाकर यह कह सकते है कि हिंसक जानवरों का भय आम आदमी में इतना उत्पन्न हो गया है कि कई लोगों ने तो सुबह शाम की सैर करना भी बंद कर दिया है। मजे की बात यह है कि पशु प्रेम के नाम…
Author: admin
मुंबई 08 जनवरी। मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित बिटकॉइन घोटाले में व्यवसायी राज कुंद्रा को समन जारी किया। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं। जज आर. बी. रोटे ने गत दिवस कुंद्रा और दुबई स्थित व्यवसायी राजेश सतीजा को 19 जनवरी को पेश होने को कहा।
गोरखपुर/देवरिया 08 जनवरी। पूर्व धोखाधड़ी मामले में जेल में निरुद्ध पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से सुपर स्पेशियलिटी संस्थान के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीने में दर्द और सांस लेने में समस्या होने पर गत मंगलवार देर रात उन्हें यहां लाया गया था। इलाज मेडिसिन विभाग और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने किया।अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी मामले में 10 दिसंबर से देवरिया जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि रात साढ़े 11 बजे उनकी तबीयत जेल में अचानक खराब हो गई। उन्होंने सीने में दर्द…
बिजनौर, 08 जनवरी। नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझौला बिल्लौच के मजरा नजरपुर मंडैयो गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब जंगल में पत्ती बीन रहे एक अधेड़ पर गुलदार ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद उसकी बहादुर बेटी ने गन्ने से वार कर गुलदार के मुंह से अपने पिता को छुड़ा लिया। इस साहसिक घटना के बाद पूरे गांव में बेटी की बहादुरी की चर्चा हो रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में पुनः पिंजरा लगाया जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि इस तरह की…
कुआलालंपुर 08 जनवरी। चोटिल होने के लंबे समय बाद कोर्ट पर वापसी कर रहीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के साथ भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।पूर्व विश्व चौंपियन सिंधु ने वापसी पर गत दिवस चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 21-14, 22-20 से हरा दिया। सिंधु अब आठवीं वरीय जापान की तोमोका मियाजाकी से खेलेंगी। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे के यांग पो ह्सुआन और ली झे-हुए को 21-13 21-15 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब…
लखनऊ 08 लखनऊ। किरण एस.को लखनऊ रेंज का नया आईजी नियुक्ति किया गया है। आईजी मानवाधिकार श्री अपर्णा कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। यूपी पुलिस में प्रोन्नति मिलने के बाद 20 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती की पहली तबादला सूची गत दिवस जारी की गई।एडीजी प्रयागराज डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय, जालौन पीटीएस के एडीजी ज्योति नारायण अब प्रयागराज जोन के नए एडीजी, एडीजी मानवाधिकारी रामकुमार को एडीजी लाजिस्टिक्स, एडीजी लाजिस्टिक राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार बनाया गया है। तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त…
लखनऊ 08 जनवरी। झांसी, हापुड़, शामली, फिरोजाबाद, कुशीनगर, हमीरपुर और सिद्धार्थनगर के जिला जजों को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने चेतावनी दी है। न्यायालय ने अग्निशमन यंत्रों को संबंधित जनपदों में लगाने के संबंध में मांगे गए प्रस्ताव पर कोई जवाब न देने पर नाराजगी जताई है। न्यायालय ने कहा है कि हाईकोर्ट प्रशासन के अधिवक्ता के अनुरोध पर हम कोई सख्त आदेश नहीं पारित कर रहे हैं, लेकिन यदि इन जिला जजों ने दो सप्ताह में प्रस्ताव के संबंध में हाईकोर्ट से भेजे गए पत्राचार का जवाब नहीं दिया तो हम कठोर आदेश पारित करने को बाध्य होंगे। यह…
नई दिल्ली 08 जनवरी। केके बिड़ला फाउंडेशन की ओर से वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए वर्ष 2025 का घनश्याम दास बिड़ला शोध पुरस्कार आईआईटी कानपुर में बायोलॉजिक साइंसेस एंड बायोइंजीनियरिंग की प्रोफेसर बुशरा अतीक को देने की घोषणा की गई है। इसके तहत पांच लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। प्रो. बुशरा अतीक आईआईटी कानपुर के जैविक विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग में प्रोफेसर हैं और वर्तमान में प्रोफेसर बुशरा, आईआईटी कानपुर की अंतरराष्ट्रीय संबंध की डीन हैं। प्रो.बुशरा कैंसर रिसर्ज (कैंसर का दोबारा सक्रिय या उभरकर सामने आना) विशेष रूप से प्रोस्टेट कैंसर के अध्ययन में महत्वपूर्ण…
प्रयागराज 08 जनवरी। हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी अपराध में आरोपी के खिलाफ आरोप तय करते समय ट्रायल कोर्ट के लिए विस्तृत कारण दर्ज करना अनिवार्य नहीं है। यदि यह मामले का ठोस आधार और संदेह है कि अपराध किया गया है तो आरोप तय करने के लिए पर्याप्त आधार होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति श्री क्षितिज शैलेन्द्र ने दिया है।गोरखपुर की पुलिस ने 21 मार्च 2020 को अस्पताल की सूचना पर याची के भाई दीन दयाल सिंह का शव अस्पताल के शव गृह से बरामद किया जिसने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली थी। मृतक की जेब से…
मुंबई 08 जनवरी। टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के संस्थापक और मशहूर कारोबारी गुलशन कुमार हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे शूटर अब्दुल मर्चेंट की गुरुवार सुबह हरसुल जेल में मौत हो गई. हार्ट अटैक आने के बाद उसे घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब्दुल मर्चेंट वही शूटर था, जिसने 1997 में मुंबई में गुलशन कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की थी. 12 अगस्त 1997 की सुबह मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रोज की…
