मुंबई, 25 मार्च (दि)। बॉलीवुड के जानेमाने गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया का कहना है कि गाना चांद देख लेना गीत में एक अलग तरह की यूनिकनेस है, जो हर सुनने वाले के दिल को गहराई से छू लेगा। सलमान खान फिल्म्स ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमिरू मे वॉर रेस्ट इन पीस का गाना ‘चांद देख लेना’ रिलीज किया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह गाना प्यार, जुदाई और तड़प जैसे फिल्म के गहरे इमोशन्स को सामने लाता है। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक से सजा यह गाना दो प्रेमियों के बीच की दूरी के दर्द को खूबसूरती से दिखाता है, जो एक सैनिक की ड्यूटी और उसके रिश्तों की इमोशनल सच्चाई को बयां करता है।
विजुअल्स में दिखाया गया है कि कैसे चित्रांगदा सिंह का किरदार अपने पति (सलमान खान) का बड़ी हिम्मत के साथ इंतज़ार कर रहा है, जो बॉर्डर पर सेवा देने के बाद घर लौटते हैं। यह गाना उन परिवारों की खामोश ताकत को हाईलाइट करता है जो देश की रक्षा करने वालों के पीछे मजबूती से खड़े रहते हैं। हिमेश रेशमिया ने अपनी कंपोजिशन के बारे में बात करते हुए कहा ,”इस गाने के साथ हमारा मकसद दो प्रेमियों के बीच की दूरी के दर्द को पकडऩा था। समीर अनजान के लिरिक्स उस दर्द को जिंदा कर देते हैं, जबकि धुन को काफी ‘मासी’ और एडिक्टिव रखा गया है। इस धुन को बनाने में घंटों की मेहनत और लगन लगी है। मैंने पहले भी सलमान खान के लिए गाने बनाए हैं, लेकिन इसमें एक अलग तरह की यूनिकनेस है, जो हर सुनने वाले के दिल को गहराई से छू लेगी। गीत को युवा टैलेंट निहाल ताउरो और अकोना मुखर्जी ने गाया है। निहाल को उनके पॉपुलर आध्यात्मिक भजनों और कीर्तनों के लिए भी जाना जाता है। फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है, जबकि अपूर्व लाखिया इसके निर्देशक हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद अहम रोल में नजऱ आएंगी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

