जनहित की योजनाओं को पूरा करने और सरकारी खर्च में कमी ना आए इसके लिए सरकार को मिलने वाला राजस्व प्राप्त होता रहे तो शिक्षा स्वास्थ्य व जनमानस के काम तेज हो सकते हैँ लेकिन देखने को मिलता है कि कुछ अधिकारी नागरिकोंके अनुसार अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने सुविधा जुटाने के लिए सरकार व जनता के हित की बात भूल जाते हैं। उदाहरण के रुप में हम बाजारों सड़कों हाईवे पर होडिंग बैनर के लिए बने नियमों को नजरअंदाज कर लगने वाले बोर्डो को देख सकते हैं। पिछले दिनों सड़क परिवहन विभाग ने इससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निर्णय लिए लेकिन जिस सड़क पर आप निकलेंगे तो धार्मिक, महापुरूषों के स्वागत जनप्रतिनिधियों की अगवानी के होडिंग बैनर लगे मिलेंगे। इन पर महान व्यक्तियों के स्वागत की बात होगी और नीचे अपना और अपने परिवार के लोगों को फोटो के साथ अपने व्यवसाय का विज्ञापन होगा। अगर यह काम नियम से कराए जाए तो अधिकारियों के ध्यान ना देने से मिलने वाले राजस्व की जो चोरी हो रही है। कुछ बुद्धिजीवियों का कहना है कि अरबों रुपये तक का राजस्व रोजाना सरकार को इससे मिल सकता है जो अफसरों व कर्मचारियों की जेब में जा रहा और अपना विज्ञापन करने वालों को फायदा पहुंच रहाहै। कैंट बोर्ड और नगर निगम ने कुछ साल पहले इसके खिलाफ अभियान चलाया था तो राजस्व की प्राप्ति होने लगी थी। और दुर्घटनाओं में भी कमी आने लगी थी। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार व अफसर शांति व्यवस्था के अनुसार वीआईपी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर ना हटाएं लेकिन इनके नाम पर अपना विज्ञापन करने वालों से तो वसूली की ही जा सकती है। सरकार को देखना है कि अपने मातहतों को इस काम के लिए कितना तैयार कर पाती है जनहित में।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
