Author: admin

कानपुर 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लग्जरी लैंबॉर्गिनी कार से हुए हादसे में पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. शिवम, शहर के तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है. मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया था, जब हादसे से जुड़े CCTV फुटेज और डिजिटल सबूत सामने आए. कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि जांच और उपलब्ध CCTV फुटेज से यह स्पष्ट हो चुका है कि हादसे के समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था. पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि प्रारंभिक एफआईआर में उसका नाम शामिल नहीं था, लेकिन…

Read More

मुजफ्फरनगर 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमजद का एनकाउंटर कर दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि बुढाना कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद अपने साथियों के साथ क्षेत्र में देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई और विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई. इसी दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया. मुठभेड़ के दौरान अमजद पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से…

Read More

नई दिल्ली, 11 फरवरी। प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स तेज रफ्तार पर भी शांत और स्थिर महसूस होती हैं। इसकी वजह सिर्फ ताकतवर मोटर नहीं, बल्कि फ्रेम डिजाइन, लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी, स्मार्ट टॉर्क सेंसर और बेहतर सस्पेंशन का कॉम्बिनेशन है। प्रीमियम ई-बाइक्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे तेज गति पर भी प्लांटेड यानी सड़क से चिपकी हुई महसूस हों। यह स्थिरता किसी एक फीचर से नहीं, बल्कि कई तकनीकी फैसलों के मेल से आती है।प्रीमियम ई-बाइक्स में भारी बैटरी और मोटर को फ्रेम के सबसे निचले हिस्से में फिट किया जाता है। इससे बाइक का सेंटर ऑफ…

Read More

आए दिन समाचार पत्रों, सोशल व इलेक्ट्रोनिक मीडिया में गडढा युक्त सड़कों से होने वाली दुर्घटनाओं में लोगों के जान जाने की घटनाएं अब रोज ही मिलने लगी हैं। सरकार द्वारा समय समय पर इनका निर्माण बजट खर्च कर कराया जाता है। कमियां मिलने पर जांच भी होती है। शर्तों के विपरीत इनके टूटने पर कार्रवाई के बाद निर्माणकर्ता ठेकेदार या एजेंसी पर क्या कार्रवाई हुई यह पता नहीं चल पाता। परिणामस्वरूप केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा आम आदमी को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए सड़क सुरक्षा माह जागरुकता के लिए चलाए जाते हैं। लेकिन कई दशक से यह…

Read More

विकास कार्य विकसित देश हो या गांव देहात सब जगह किया जाना वक्त की सबसे बड़ी मांग है क्योंकि जहां संपन्नता होगी वहीं तरक्की का माहौल दिखाई देगा। यह तभी हो सकता है जब सामाजिक व्यवस्थाएं मजबूत हों। वर्तमान में देखने में खूब आ रहा है कि गांव कस्बे छोड़कर युवा शहरों की ओर भाग रहे हैं क्योंकि गांवों में ना सुविधाएं मिल पा रही हैं ना ही रोजगार। ऐसा नहीं है कि इसके लिए सरकार प्रयास ना कर रही हो। मगर लघु उद्योग से लेकर बड़े व्यापारी बिना सुविधाओं के उधर जाने से कतराते हैं क्योंकि वहां तक जाने…

Read More

नई दिल्ली, 11 फरवरी। टूर्नामेंट के पहले मैच में पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट होने से लेकर कुछ ही दिनों में अस्पताल के बिस्तर पर जाने तक, अभिषेक शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप के सफर ने एक अचानक और नाटकीय मोड़ ले लिया है, जिससे गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत के सामने सिलेक्शन की नई पहेली खड़ी हो गई है। भारत के इस युवा ओपनर को पेट में इन्फेक्शन के कारण राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पिछले दो दिनों से वह मेडिकल निगरानी में हैं। बीमारी का…

Read More

मुंबई, 11 फरवरी। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने फिल्म ओ रोमियो के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस शानदार तस्वीर के साथ लिखा कि एक अभिनेता के तौर पर मेरी तरफ से विशाल भारद्वाज के लिए ये है। ओ रोमियो के लिए धन्यवाद। मेरे लिए एक और किरदार, जो मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।बहुत गर्व है, बहुत खुश हूं और…

Read More

मुंबई, 11 फरवरी। भारतीय ओटीटी ने एक नए तरह के हीरो को जन्म दिया है-कच्चा, जड़ों से जुड़ा और बेझिझक रग्ड। चमक-दमक वाले पारंपरिक हीरो की जगह अब ऐसे किरदारों ने ले ली है जो धूल, हिंसा, सत्ता संघर्ष और जीवित रहने की जद्दोजहद से बने हैं। पूर्वांचल की बेकाबू गलियों से लेकर अपराध से भरे कस्बों और निर्दयी अंडरवर्ल्ड तक, इन अभिनेताओं ने सिर्फ किरदार नहीं निभाए, बल्कि उन्हें जिया है। प्रामाणिक बोलियों, मौसम की मार झेलते लुक और सिहरन पैदा करने वाली वास्तविक अदाकारी के साथ, इन सात अभिनेताओं ने देसी रग्ड एस्थेटिक को बखूबी जिया और ओटीटी…

Read More

पटना, 11 फरवरी। बेगूसराय के विश्वनाथ सिंह शर्मा कॉलेज अजूबा है कि इसके आठ कमरों में करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विधानसभा में गत दिवस भाजपा के कुंदन कुमार ने तारांकित प्रश्न के जरिए यह मुद्दा उठाया। उन्होंने पूरक के माध्यम से एक और जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कमरों की कुल संख्या 13 हैं। इनमें से पांच को कक्षा संचालन के अयोग्य करार दिया गया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। विधायक अपना…

Read More

इलाहाबाद, 11 फरवरी। हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कारोबारी निकांत जैन के खिलाफ अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े पूरे आपराधिक मामले को रद कर दिया है।यह मामला प्रस्तावित सोलर पावर परियोजना की मंजूरी से संबंधित था, जिसमें कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए थे। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड पर ऐसा कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है, जिससे प्रथमदृष्टया अपराध बनता हो। यह आदेश माननीय न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ ने निकांत जैन की याचिका पर पारित किया।न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि मामले में भारतीय…

Read More