Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासिक TCS केस में 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूला- मैं ही देती थी नमाज की ट्रेनिंग
    • पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार
    • सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी
    • गुदड़ी बाजार पहुंची CBI, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा, जानिये पूरा मामला
    • अमेरिका में ‘फेक’ पिज्जा डिलीवरी के जाल में फंसा भारतीय युवक, गोली मारकर हत्या
    • तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, रसोई गैस में 29 रुपये बढ़े; जानें नई कीमत
    • मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
    • हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, चार्जर के तार से घोंटा गला
    देश

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, चार्जर के तार से घोंटा गला

    adminBy adminApril 22, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 22 अप्रैल।दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

    आईआरएस अधिकारी पत्नी के साथ बुधवार की सुबह जिम गए थे। पुलिस के मुताबिक उनके जाने के बाद घरेलू सहायक आया था। जब पति-पत्नी लौटे तो बेटी को मृत पाया। घरेलू सहायक बीते कई दिनों से फरार था। स्वजन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मारपीट भी कि गई है। घरेलू सहायक राहुल मीणा राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

    शुरुआती छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पार्किंग और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में घरेलू सहायक राकेश मीणा दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस को उस पर ही शक है। बताया जा रहा है कि आरोपित घर में खरीदकर आने वाले सामान के दामों में हेराफेरी करता था। परिवार को जब उसकी इस चोरी का पता चला तो उसे काम से हटा दिया गया।

    साथ ही, वह जिसके जरिये काम पर रखा था, उससे कहकर निकलवा दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपित ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित अच्छी तरह से जानता था कि पति-पत्नी सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए निकलते थे।

    पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं।

    delhi irs-officers-daughter-murdered tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नासिक TCS केस में 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूला- मैं ही देती थी नमाज की ट्रेनिंग

    June 7, 2026

    पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार

    June 7, 2026

    सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.