Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के किसान मखाना खेती से होंगे मालामाल
    • 20 मई को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की दुकानें खोलने की घोषणा
    • 10 दिन बंद रहेगा मेरठ रोड का फ्लाईओवर
    • आसपा ने चुनाव से पहले सपा-बसपा को दिया झटका
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से देना होगा इतना टोल
    • पति से विवाद के बाद नवविवाहिता की मौत, सात फेरों के पांच महीने बाद उठी अर्थी, एसआई ने दिया बेटी को कंधा
    • ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत हुआ शुभारंभ, उमड़ी भारी भीड़
    • यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 75 की मौत; सैकड़ों लोग घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»OpenAI ने लॉन्च किया अपडेटेड ChatGPT इमेजेज 2.0 मॉडल, अब हिंदी और बंगाली में कमांड देकर बनवाएं मनपसंद तस्वीरें
    टेक्नोलॉजी

    OpenAI ने लॉन्च किया अपडेटेड ChatGPT इमेजेज 2.0 मॉडल, अब हिंदी और बंगाली में कमांड देकर बनवाएं मनपसंद तस्वीरें

    adminBy adminApril 22, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओपनएआई के अनुसार, चैटजीपीटी इमेज 2.0 स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज जेनरेशन मॉडल है। इसे खासतौर पर जटिल विजुअल टास्क हैंडल करनें, सटीक और उपयोगी इमेज बनाने और कम इनपुट में ज्यादा और बेहतर रिजल्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को कम मेहनत में ज्यादा क्वालिटी वाला आउटपुट मिल सकेगा।

    यह छोटे टेक्स्ट, आइकन और यूजर इंटरफेस एलिमेंट्स को अधिक सटीकता से प्रस्तुत कर सकता है, जो पिछले मॉडल में कमी थी।

    कंपनी ने कहा कि ChatGPT इमेजेज 2.0 विभिन्न भाषाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। यह मॉडल जापानी, कोरियाई, चीनी, हिंदी और बंगाली जैसी भाषाओं में तस्वीरों के भीतर टेक्स्ट को अधिक सटीकता के साथ उत्पन्न कर सकता है।
    अपडेटेड मॉडल में सोचने की क्षमता जोड़ी गई है, जिससे यह अधिक जटिल कार्यों को संभालने में सक्षम हो जाता है।
    मॉडल जानकारी खोजने, एक ही प्रॉम्प्ट से कई तस्वीरें बनाने और स्वयं के आउटपुट की जांच करने में सक्षम है।

    ChatGPT इमेजेज 2.0 यर्थाथवादी तस्वीरों, चित्रों, कॉमिक्स और सिनेमाई दृश्यों सहित विभिन्न शैलियों की एक विस्तृत सीरीज का सपोर्ट करता है।
    यह यूजर्स को विभिन्न पहलू अनुपातों में तस्वीरें बनाने की अनुमति भी देता है, जिससे यह सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन और बैनर जैसे प्रारूपों के लिए उपयुक्त हो जाता है।
    मॉडल रोशनी, बनावट और संरचना में सुधार के साथ अनुरोधित शैली से बेहतर मेल खाने वाले आउटपुट उत्पन्न कर सकता है।

    Multilingual AI images: कहां-कहां होगा इस्तेमाल?
    ओपनएआई के मुताबिक यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इस मॉडल का उपयोग कई कामों में कर सकते हैं। हालांकि यह मार्केटिंग और डिजाइन, एजुकेशन और लर्निंग कंटेंट, स्टोरीटेलिंग और क्रिएटिव प्रोटेक्ट्स व प्रोडक्ट डेवलमेंट में अधिक मददगार साबित हो सकता है। इस मॉडल के बाद अब डेवलपर्स API के जरिए इसे एप्स में जोड़कर ऑटोमेशन भी कर सकते हैं।

    GPT image model features: किन यूजर्स के लिए उपलब्ध?
    यह नया मॉडल ChatGPT, Codex और API सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए किसी को एक रुपये भी देने की जरूरत नहीं है, लेकिन नए थिकिंग जैसे एडवांस फीचर्स फिलहाल केवल Plus, Pro और Business यूजर्स को मिलेंगे। डेवलपर्स के लिए API में gpt-image-2 मॉडल दिया गया है, जिसे वे अपनी एप्लिकेशन में इंटीग्रेट कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह इमेज की क्वालिटी और रेजोल्यूशन के आधार पर अलग-अलग तय की जाती है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

    chatgpt-images-2-0 openai tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ के किसान मखाना खेती से होंगे मालामाल

    May 14, 2026

    20 मई को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की दुकानें खोलने की घोषणा

    May 14, 2026

    10 दिन बंद रहेगा मेरठ रोड का फ्लाईओवर

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.