लखनऊ, 23 अप्रैल। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अस्पतालों में वेंटिलेटर की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। न्यायालय ने कहा है कि यदि मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेटर उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं, तो वेंटिलेटरों की संख्या के संबंध में प्रस्तुत आंकड़ों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि चिकित्सा सुविधाओं के लिए कुल बजट का कितना हिस्सा आवंटित किया गया है और अस्पतालों में सुविधाओं की स्थिति क्या है। अगली सुनवाई 25 मई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय…
Author: admin
नई दिल्ली 23 अप्रैल। दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या और बलात्कार के मामले ने सनसनी फैला दी है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व नौकर राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन गिरफ्तारी के बाद जो गवाहियां और तथ्य सामने आए हैं, वे आरोपी की अपराधी मनोवृत्ति और उसकी सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करते हैं. इलाके के एक स्थानीय दुकानदार और कुछ ड्राइवरों ने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के राहुल को सोसाइटी के पास देखा गया था. दुकानदार के…
लखनऊ, 23 अप्रैल (ता)। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को सभी जिलों के मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाओं का विवरण देते हुए हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी पूछा कि ये सुविधाएं मरीजों की स्थानीय जरूरतों को किस हद तक पूरा करती हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 मई, 2026 को होगी।न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह आदेश वी द पीपल संस्था की जनहित याचिका पर दिया। याचिकाकर्ता ने राज्यभर के अस्पतालों में मरीजों के उपचार संबंधी…
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (ता)। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक यूट्यूबर को आपराधिक अवमानना का दोषी ठहराते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल अदालतों की गरिमा पर हमले के लिए नहीं किया जा सकता। मामला फाइट 4 ज्यूडिशियल रिफॉर्म्स नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो से जुड़ा है, जिनमें जजों व न्यायिक व्यवस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।अदालत ने कहा कि यह सामग्री वास्तविक आलोचना नहीं, बल्कि न्यायपालिका की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायिक सुधारों पर सवाल उठाना लोकतंत्र में स्वीकार्य है, लेकिन जिस तरह से वीडियो में जजों…
लखनऊ, 23 अप्रैल (ता)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक के मामले में पार्टी की स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को जो रुख अपनाया गया था, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे इस मुद्दे पर किसी भी तरह के भ्रम में न पड़ें और पार्टी की अनुशासन का पालन करते हुए किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन से दूर रहें। मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला स्तर की बैठकों में इस बारे में सही जानकारी दी…
ड्रमंडगंज, (मिर्जापुर) 23 अप्रैल। ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे चार वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग में चालक समेत नौ लोग जिंदा जल गए। जबकि एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बोलेरो से नौ और क्षतिग्रस्त ट्रक व कार में फंसे दो शवों को बाहर निकाल लिया है। जिंदा जले नौ लोगों समेत दस की पहचान हो गई है। एसपी ने 11…
महिला आरक्षण से जोड़ परिसीमन का प्रस्ताव पास कराने के लिए विरोधी दल भाजपा को घेरने में लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महिला आरक्षण टाल रही है सरकार। तो यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की पदयात्रा विपक्ष में बैठने का पूर्व अभ्यास है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा लोकसभा में संबोधन के दौरान अखिलेश यादव को अपना मित्र बताते हुए कहा था कि वह कभी कभी मेरी मदद कर देते हैं। पीएम ने यह टिप्पणी तब की जब उन्होंने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने यह टिप्पणी कि…
पीएम मोदी समानता में विश्वास नहीं करते, प्रधानमंत्री होने के नाते उनको पता होना चाहिए कि क्या कहना है क्या नहीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बीते दिवस एक प्रेस ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा गया। इस दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी बताया। भले ही बाद में उन्होंने कहा हो कि मैंने ऐसा नहीं कहा लेकिन उनके इन शब्दों का भाजपा में विरोध शुरु हो गया है। इसके नेता पीयूष गोयल ने एक्स पर कहा कि मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीचता पर उतर आए हैं। उन्होंने १४० करोड़ लोगों का…
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (ता)। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में लगा एसी घर में मौजूदा बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर कितना असर डाल सकता है। तापमान में थोड़ा सा भी बदलाव उनकी नींद में खलल डाल सकता है, जोड़ों की अकड़न को बढ़ा सकता है। इसलिए बुजुर्गों के कमरे के लिए एसी खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखान चाहिए।भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है और लंबे समय तक चलती है। इस कारण एयर कंडीशनर (एसी) लोगों की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी को एसी…
आगरा 22 अप्रैल। सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि नाबालिग को वयस्क(बालिग) कैदियों के साथ जेल में रखना कानून और मानवाधिकार दोनों का उल्लंघन है। यह मामला आगरा की केंद्रीय जेल से जुड़ा है, जहां एक बच्चे को गलत तरीके से वयस्क कैदियों के बीच रखा गया था। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह बच्चों के अधिकारों की रक्षा में सिस्टम की बड़ी विफलता है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि जब किसी व्यक्ति को नाबालिग घोषित कर दिया…
