Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अपनी भाषा और व्यवहार में बरते संयम : अखिलेश
    • जाली डिग्री और रजिस्ट्रेशन भी फर्जी, सहारा अस्पताल के आठ डॉक्टरों पर प्राथमिकी
    • बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक बनेगी स्मार्ट रोड
    • कमिश्नर का दावा- अक्टूबर में शुरू हो जाएगा मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण
    • सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी भीषण आग, बाहर निकलकर भागे मालिक और कर्मचारी, लाखों का नुकसान
    • 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
    • होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
    • 1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पूर्व विधायक नूरसलीम राना की अमन रोलिंग मिल पर जीएसटी का छापा
    देश

    पूर्व विधायक नूरसलीम राना की अमन रोलिंग मिल पर जीएसटी का छापा

    adminBy adminApril 22, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 22 अप्रैल। स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने संधावली बाईपास स्थित रालोद नेता एवं पूर्व विधायक नूरसलीम राना की अमन रोलिंग मिल पर छापा मारा। टीम के अधिकारियों ने करीब 12 बजे फैक्टरी में प्रवेश किया। संचालक मंडल से किसी जिम्मेदार व्यक्ति के मौजूद नहीं रहने के कारण पांच बजे के बाद ही जांच का काम शुरू हुआ।

    मंगलवार को स्टेट जीएसटी एसआईबी विंग के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने जांच शुरू की। जांच की कार्रवाई के दौरान मिल का मुख्य द्वार बंद करा दिया गया। भीतर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। थाना मंसूरपुर पुलिस ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला गार्ड रूम में मौजूद पुलिस कर्मियों ने जीएसटी अधिकारियों की इजाजत के बिना किसी को भी अंदर या बाहर जाने नहीं दिया।

    बताया जा रहा है कि टैक्स अनियमितताओं की आशंका में गुप्त इनपुट के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच के केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, वास्तविक स्टॉक खरीद-बिक्री के दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन माना जा रहा है। अधिकारियों ने कंप्यूटर रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही बिलों की पड़ताल भी शुरू की।

    बिल और बैंक टांजेक्शन भी टीम की जांच के दायरे में है। जीएसटी एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच देर से शुरू हो पाई। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा। उधर पूर्व विधायक नूर सलीम राना का कहना है कि सामान्य जांच चल रही है। टीम को कंप्यूटर डेटा, खरीद-बिक्री के सहयोग किया जा रहा है।

    चरथावल से विधायक चुने गए थे नूरसलीम राना
    वर्तमान में रालोद नेता नूरसलीम राना वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर चरथावल सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद दल-बदल कर वह रालोद में शामिल हो गए। वर्ष 2022 में उन्हें टिकट नहीं मिला। भाजपा के साथ रालोद का गठबंधन हो जाने के बाद से चरथावल से उनकी टिकट की दावेदारी पर भी संकट है।

    aman-rolling-mill gst-raid muzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अपनी भाषा और व्यवहार में बरते संयम : अखिलेश

    May 18, 2026

    जाली डिग्री और रजिस्ट्रेशन भी फर्जी, सहारा अस्पताल के आठ डॉक्टरों पर प्राथमिकी

    May 18, 2026

    बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक बनेगी स्मार्ट रोड

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.