Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या और बलात्कार मामले में नौकर राहुल मीणा गिरफ्तार
    देश

    आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या और बलात्कार मामले में नौकर राहुल मीणा गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 23, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 23 अप्रैल। दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या और बलात्कार के मामले ने सनसनी फैला दी है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व नौकर राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन गिरफ्तारी के बाद जो गवाहियां और तथ्य सामने आए हैं, वे आरोपी की अपराधी मनोवृत्ति और उसकी सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करते हैं. इलाके के एक स्थानीय दुकानदार और कुछ ड्राइवरों ने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के राहुल को सोसाइटी के पास देखा गया था. दुकानदार के अनुसार- स्थानीय लोगों ने राहुल को पहचान लिया था क्योंकि वह पहले यहां काम करता था. लोगों ने उससे पूछा भी था कि ‘जब नौकरी से निकाल दिया गया है, तो यहां दोबारा क्यों आए हो?’

    इस पर राहुल ने बड़े ही शातिर तरीके से जवाब दिया कि वह इलाके में नया काम ढूंढ रहा है और अगर कुछ हो तो उसे बताया जाए. सुबह करीब 6:30 बजे जब वह सोसाइटी में दाखिल हो रहा था, तब भी कुछ ड्राइवरों ने उसे टोका था. पुलिस के अनुसार, राहुल को पता था कि युवती के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं. उसने उनके जाने का इंतजार किया और ठीक 6:39 बजे घर में दाखिल हो गया. वह जानता था कि घर की एक एक्स्ट्रा चाबी कहां रखी रहती है.

    ज्वाइंट कमिश्नर विजय कुमार के मुताबिक, राहुल ने मात्र 40 मिनट के भीतर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. वह 6:39 बजे घर में घुसा और 7:20 बजे तक बाहर निकल गया. जब युवती के माता-पिता करीब 8 बजे घर लौटे, तो अंदर का नजारा देख उनकी रूह कांप गई. युवती खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी और घर का सामान बिखरा हुआ था. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वारदात के बाद राहुल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने जूते और ट्राउजर भी बदले थे.

    राहुल ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने लड़की की लाश को फर्श पर छोड़ा और पेचकस से लॉकर खोला. उसने कैश और ज्वेलरी निकाला और घर में ही रखे एक बैग में सब कुछ भर लिया. अब चूंकि उसकी पेंट और जूते पर खून लग गया था इसलिए उसने उन्हें उतार दिया. इसके बाद उसने अलमारी से निकालकर लड़की के भाई की पेंट और घर में पड़ीचप्पल पहन ली और मौके से फरार हो गया.

    राहुल मीणा की दरिंदगी केवल दिल्ली तक सीमित नहीं थी, पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दिल्ली में इस हत्याकांड को अंजाम देने से ठीक एक रात पहले (मंगलवार को) राहुल ने राजस्थान के अलवर में अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ बलात्कार किया था. पीड़िता के अनुसार, उसका पति एक शादी में रुक गया था, जिसका फायदा उठाकर राहुल घर पहुंचा और वारदात की. अगले ही दिन उसने दिल्ली में इस दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया.

    राहुल मीणा मूल रूप से अलवर के राजगढ़ का रहने वाला है. वह ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी का इस कदर आदी था कि उसने लाखों का कर्ज ले रखा था. इसी लत की वजह से उसने अधिकारी के घर पर पैसों की हेराफेरी शुरू की थी, जिसके कारण उसे डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. इसी अपमान का बदला लेने और पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने घर से 2.5 लाख रुपये लूटे और युवती की हत्या कर दी.

    दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 15 टीमें बनाईं. सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस ऑटो का पता लगाया गया जिसमें राहुल फरार हुआ था. ऑटो चालक ने पुलिस को द्वारका के उस ओयो (OYO) होटल का पता बताया जहां उसने राहुल को छोड़ा था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. अब राहुल पर दिल्ली और राजस्थान दोनों राज्यों में रेप, मर्डर और रॉबरी की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा.

    crime news delhi irs-officer-daughter-murder tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश

    August 11, 2026

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.