Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोहिणी कोर्ट में जज और वकील में नोकझोंक, विवाद के बाद न्यायिक कार्यों से हटाए गए जिला न्यायाधीश
    • सरकार युवाओं को रोजगार या हर माह दस हजार दे : आप
    • वकीलों के 100 अवैध चैंबर ध्वस्त, पथराव पर लाठीचार्ज, अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर
    • मोहनपुरी में बिजली संकट पर भड़के लक्ष्मीकांत, लगाई क्लास
    • नीट पेपर लीक रू राहुल ने कहा बर्खास्त करो शिक्षा मंत्री को
    • बिस्तर से प्यार बूढ़ा और बीमार बना देगा
    • स्वदेशी गायों के पालन पर मिल रहा 50 फीसदी तक अनुदान
    • अपनी भाषा और व्यवहार में बरते संयम : अखिलेश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मिर्जापुर में चार वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग, 11 की मौत
    देश

    मिर्जापुर में चार वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग, 11 की मौत

    adminBy adminApril 23, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ड्रमंडगंज, (मिर्जापुर) 23 अप्रैल। ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे चार वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग में चालक समेत नौ लोग जिंदा जल गए। जबकि एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बोलेरो से नौ और क्षतिग्रस्त ट्रक व कार में फंसे दो शवों को बाहर निकाल लिया है। जिंदा जले नौ लोगों समेत दस की पहचान हो गई है। एसपी ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

    जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से चना लदाकर एक ट्रक मिर्जापुर आ रहा था। ड्रमंडगंज के बड़का घुमान मोड़ के पास ट्रक जैसे ही पहुंचा, अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही अल्टो कार, बोलेरो और एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो में आग लग गई, जबकि अल्टो कार दोनों ट्रकों के बीच दब गई। बोलेरो में चालक समेत सभी नौ लोग जिंदा जल गए। जिगना एसओ संजय सिंह ने बताया कि जिंदा जले आठ लोग नरैना गांव के निवासी थे। सूचना पर ड्रमंडगंज पुलिस, फायर ब्रिगेड और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने बोलेरो में आग पर काबू पाया। बोलेरो से नौ शवों को बाहर निकाला गया। कार और ट्रक में फंसे दोनों शवों को भी बाहर निकाला गया। एसपी ने बताया कि हादसा ट्रक का ब्रेक फेल होने से हुआ।

    घटना में मृतकों की पहचान कार चालक की पहचान सोनभद्र के राबट्सगंज के परसिया दुबे गांव निवासी जयप्रकाश (26) पुत्र मुन्नर प्रसाद के रूप में हुई है।
    बोलेरो में जलकर मरने वालों की पहचान बीना सिंह (40) पत्नी प्रदीप सिंह, वंदना (38) पत्नी अरुण सिंह, पंकज (30) पुत्र रामचंद्र सिंह, पीयूष (18) पुत्र प्रदीप सिंह, सोनम (8) पुत्री प्रदीप, प्रियंका (42) पत्नी कमलेश सिंह, शिवा (7) पुत्र अरुण सिंह, कार्तिकेय (18) पुत्र कमलेश सिंह के अलावा रामपुर हंसवार गांव निवासी बोलेरो चालक विष्णु सिंह (40) पुत्र चिक्कर सिंह के रूप में हुई है।

    मिर्जापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों के प्रति सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गहरा शोक जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ड्रमंडगंज हादसे में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। सीएम ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

    पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से मैं बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी ने इस घटना के प्रभावितों के लिए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से मुआवजे का ऐलान किया है। पीएमओ की ओर से जारी निर्देश के तह इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया गया है।

    Mirzapur road-accident tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    रोहिणी कोर्ट में जज और वकील में नोकझोंक, विवाद के बाद न्यायिक कार्यों से हटाए गए जिला न्यायाधीश

    May 18, 2026

    सरकार युवाओं को रोजगार या हर माह दस हजार दे : आप

    May 18, 2026

    वकीलों के 100 अवैध चैंबर ध्वस्त, पथराव पर लाठीचार्ज, अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.