Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खाद्य तेल खराब मिलने पर मेरठ की तीन फर्मों समेत 14 फर्मों पर प्रतिबंध, बनाने, बेचने, वितरण और भंडारण पर भी लगी रोक
    • बीमारियों से बचाव के करें उपाय
    • फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को लगी गोली
    • बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागज से 40 साल से भारत में रह रहा था
    • उम्र बढ़ने में कमजोर इम्युनिटी को कैसे मिलेगी नई ताकत
    • अधिकमास पुण्य कमाने के लिए उत्तम है, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
    • दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है होटल में हमेशा चेक इन का टाईम?
    • अमित जोगी को उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागज से 40 साल से भारत में रह रहा था
    देश

    बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागज से 40 साल से भारत में रह रहा था

    adminBy adminApril 24, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुलंदशहर 24 अप्रैल। यूपी के बुलंदशहर के नगर कोतवाली पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी काफी समय से पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे सुशीला विहार इलाके में रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से एक जाली आधार कार्ड, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और एक पाकिस्तानी पासपोर्ट की फोटो कॉपी बरामद की है. नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के अनुसार, उपनिरीक्षक मोहित कुमार की टीम देर रात गश्त पर थी.

    पूछताछ में आरोपी की पहचान सैयद वासित अली पुत्र सैयद लईक अहमद (मूल निवासी कराची, पाकिस्तान) के रूप में हुई. आरोपी के पास से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला, उस पर बुलंदशहर का पता दर्ज था. पूछताछ पर उसने स्वीकार किया कि वह पाकिस्तानी नागरिक है. उसके पास मौजूद पासपोर्ट की छायाप्रति के अनुसार वह कराची का निवासी है.

    उसने कबूल किया कि भारत में रहने की अनुमति (लॉन्ग टर्म वीजा) न मिलने के कारण उसने यहां फर्जी तरीके से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करवाए थे. मां के साथ पाकिस्तान से आया था. आरोपी वासित अली ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बिलकिस ने कराची में तलाक होने के बाद बुलंदशहर के सैंथला निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी. वासित अपनी तीन बहनों के साथ मां के साथ ही भारत आया था.

    उसकी दो बहनों का तो लॉन्ग टर्म वीजा बन गया, लेकिन वासित का आवेदन लटक गया. 2012 में भी गया था जेलपुलिस जांच में सामने आया है कि वासित पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुका है. वर्ष 2012 में मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसे विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

    इसी आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से उसका लॉन्ग टर्म वीजा नहीं बन पा रहा था, जिसके बाद उसने फर्जी कागजात का सहारा लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों को बनवाने में किन स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की थी.

    बुलंदशहर के एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय ने बताया किपुलिस का दावा करीब 40 साल से भारत में रह रहा था. आरोपी वासिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ जारी है कोतवाली नगर पुलिस ने नुमाईश फलाईओवर के पास से किया है.

    bulandshahr tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    खाद्य तेल खराब मिलने पर मेरठ की तीन फर्मों समेत 14 फर्मों पर प्रतिबंध, बनाने, बेचने, वितरण और भंडारण पर भी लगी रोक

    April 24, 2026

    बीमारियों से बचाव के करें उपाय

    April 24, 2026

    फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को लगी गोली

    April 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.