Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को लगी गोली
    देश

    फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को लगी गोली

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 24, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फर्रुखाबाद 24 अप्रैल। फर्रुखाबाद के एक मैरिज हॉल में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। गोली चलाने वाला लोक जन शक्ति पार्टी के नेता का बाउंसर था।
    प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि द्वारचार की रस्म के दौरान जयमाल स्टेज से लगभग 50 मीटर की दूरी से फायरिंग हुई थी। गोली दुल्हन के जीजा के पेट में लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। विवाह स्थल पर लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नेता और उसके साथ आए बाउंसर वहां से भाग निकले। लेकिन पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर पीछा करके उन्हें बुंदेलखंड हाईवे पर दबोच लिया।

    यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कायमगंज थाना का है। मोहल्ला जवाहरगंज के रहने वाले जय सक्सेना की शादी थाना नवाबगंज के बगयुना की सोनी से हो रही थी। जय के पिता प्रदीप सक्सेना बजरंग दल प्रभारी हैं। शादी समारोह में चिराग पासवान की पार्टी लोक जन शक्ति का राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम सक्सेना अपने बाउंसरों के साथ आया था। वह उरई में प्रापर्टी डीलर का काम करता है और पूर्व में वह भाजपा का प्रदेश मंत्री भी रह चुका है।

    गुरुवार रात मैरिज हॉल में प्रदीप सक्सेना अपने बाउंसरो के साथ जयमाल स्टेज से 50 मीटर की दूरी पर बैठा था। इसी दौरान एक बाउंसर की हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा गौरव सक्सेना के पेट में गोली लग गई। गोली लगते ही गौरव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। जिससे वैवाहिक स्थल पर चीख-पुकार मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।

    परिजनों ने घायल को तुरंत फर्रुखाबाद के अस्पताल पहुंचा दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला और कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भट्टी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक भीड़ का फायदा उठाकर पुरुषोत्तम सक्सेना अपने बाउंसरों के साथ वहां से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर पीछा करके उन्हें बुंदेलखंड हाईवे पर दबोच लिया।

    हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल गौरव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन आंत में गोली फंसे होने के कारण डॉक्टरों ने उसे कानपुर के न्यू सिटी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर गौरव का ऑपरेशन होना है। हालांकि परिजनों ने शांति से शादी की सारी रस्में पूरी कराईं और शुक्रवार सुबह दुल्हन सोनी को विदा कर दिया।
    गौरव के भाई राहुल कुमार ने मामले में केस दर्ज कराया है।
    सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। राजेश द्विवेदी ने कहा कि विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

    Farrukhabad harsh-firing kaimganj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.