पिछले कुछ दिनों से कभी बारिश कभी ठंड और गर्मी की बन रही परिस्थितियों के बाद गर्मी अचानक तेज पड़ने लगी है धीरे धीरे पारा बढ़ रहा है और जल्दी ही लू और गरम हवा का अहसास होने लगेगा।
जैसा मैने देखा है कि गरीब आदमी तो इनका अभ्यस्त हो जाता है लेकिन अमीर और मध्यम दर्जे के नागरिकों को एकदम इसकी आदत नहीं पड़ती इसलिए हर साल होने वाली सीजन की बीमारियां अपना असर दिखाने लगती है जिस से कभी दस्त बुखार तो कभी ठंडे पानी पीने से जुकाम और खांसी का प्रकोप असर दिखाने लगता है। ऐसे में जैसा मैं पिछले कुछ वर्षों से महसूस कर रहा हूँ हर व्यक्ति को चाहे वो साधन सम्पन्न हो या साधन विहीन उसको नानी दादी के द्वारा मौसम की मार से बचने के लिए जो नुस्खे बताए जाते थे साधन विहीन लोगों को उसका उपयोग करना चाहिए और क्योंकि डॉक्टरों के यहाँ भीड़ और फीस दोनों बढ़ जाती है इसलिए सरकार द्वारा मौसम की मार और बीमारियों से बचने के लिए जो सुविधाएँ निशुल्क रूप से अस्पतालों और गाँव स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर डॉक्टरों से मिल मौजूद सुविधाओ का लाभ और उनकी सलाह से बीमारियों से बचना चाहिए
मेरा मानना है की जैसा हमेशा सुनने को मिलता रहा है की उसके हिसाब से उबला पानी और ठंडा करके वही जब बाहर जाएँ तो साथ ले जाएँ उस से पेट सही रहेगा ।
अपने देश में चने और जो का सत्तू ऐसे में खूब प्रचलित है आगर आप घर पर तैयार कर सकते है तो ठीक वरना बाजार से भी तीस चालीस रुपए का पैकेट सत्तू का लेकर पानी में मिलकर थोड़ा थोड़ा उपयोग कर सकते है तथा घर से निकलते हुए प्याज जो हर घर पे उपलब्ध होती है खाने के साथ एक कच्ची प्याज और भरपूर पानी पीकर ही बाहर निकले गर्मी और लू से होगा बचाव बाकी बीमारी से बचने हेतु अपने चिकित्सक किसी भी पद्धति से संबंध क्यूँ न हो उनकी सलाह लेकर बीमारियों से बचें सुरक्षित रहें परिवार को भी खुशहाल रखे ।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
- पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत
- वाजपेयी जी डीजे संचालकों से पहले आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखा जाए
- पशुओं का इंजेक्शन सात साल के बच्चे को लगाने से गई जान
- अवैध रूप से पिलाई जा रही थी स्नूकर क्लब में शराब
- कायाकल्प होगा पांच प्रमुख चौराहों का
- बेरोकटोक चल रहे बेसमेंट में नर्सिंग होम
- शिक्षक नेता एमएलसी श्रीचंद का एमएम कॉलेज में हुआ भ्रमण
