Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागज से 40 साल से भारत में रह रहा था
    • उम्र बढ़ने में कमजोर इम्युनिटी को कैसे मिलेगी नई ताकत
    • अधिकमास पुण्य कमाने के लिए उत्तम है, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
    • दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है होटल में हमेशा चेक इन का टाईम?
    • अमित जोगी को उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई
    • गर्मी में कार के अंदर रखी कुछ चीजें कार को कर सकती हैं आग के हवाले
    • यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भारी उछाल
    • दो नए स्मार्टफोन पोको ने भारत में लांच किए
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है होटल में हमेशा चेक इन का टाईम?
    देश

    दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है होटल में हमेशा चेक इन का टाईम?

    adminBy adminApril 24, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। पूरी रात सफर की थकान, हाथ में भारी लगेज और नींद से भरी आंखें… आप सुबह-सुबह अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचते हैं, लेकिन होटल के रिसेप्शन से आवाज आती है, सॉरी, हमारा चेक-इन टाइम दोपहर 2 बजे है। यह सुनकर गुस्सा तो आता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस नियम के पीछे की वजह क्या है? क्यों दुनियाभर के छोटे-बड़े होटल, 2 बजे के बाद ही चेक-इन का समय रखते हैं? आइए होटल इंडस्ट्री के इस 12 से 2 बजे वाले नियम के पीछे की असली कहानी समझते हैं।
    होटल के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी कमरों की साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना है, ताकि मेहमानों को किसी तरह की तकलीफ न हो। ज्यादातर मेहमान सुबह 10 या 11 बजे तक चेक-आउट कर देते हैं। उनके जाने के तुरंत बाद, हाउसकीपिंग की टीमें अपना काम शुरू करती हैं।
    एक कमरे को तैयार करने का मतलब सिर्फ चादर ठीक करना नहीं होता। यह एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें कमरे को पूरी तरह सैनिटाइज करना, बिस्तरों के चादर और तकिए के कवर बदलना, वॉशरूम को अच्छी तरह रगड़कर साफ करना और इस्तेमाल की गई चीजों, जैसे- साबुन, तौलिये, कॉफी किट को दोबारा भरना शामिल हैं।
    बड़े होटलों में, जहां कमरों की संख्या ज्यादा होती है, इस काम में काफी समय लगता है। दोपहर 12 से 2 बजे के बीच का समय इसलिए होता है, ताकि अगले मेहमान के आने से पहले कमरा पूरी तरह फ्रेश हो और किसी भी तरह की गंदगी न रहे।
    कई बार कमरों में ऐसी छोटी-मोटी कमियां होती हैं जो एक नजर में नहीं दिखतीं। चेक-आउट और चेक-इन के बीच का यह खाली समय मेंटेनेंस टीम के लिए बहुत जरूरी होता है। इस दौरान वे कमरे और बाथरूम की लाइट्स और स्विच की जांच करते हैं कि वे सही से काम कर रहे हैं या नहीं। बाथरूम के प्लंबिंग, एसी और एलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की जांच भी जरूरी है, ताकि मेहमानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
    इसके बाद सुपरवाइजर कमरे का इंस्पेक्शन करते हैं, ताकि यह देखा जा सके कि कमरा होटल के क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर खरा उतर रहा है। यह गैप मेहमानों को एक खराब एक्सपीरिएंस से बचाने के लिए दिया जाता है।
    होटल एक बहुत ही सख्त शेड्यूल पर चलते हैं। चेक-इन का एक यूनिफॉर्म टाइम तय करने से होटल के सभी डिपार्टमेंट को अपना काम बेहतर तरीके से करने में मदद मिलती है। अगर चेक-इन का समय तय न हो, तो फ्रंट डेस्क, लॉन्ड्री और हाउसकीपिंग के बीच तालमेल बिठाना मुश्किल हो जाएगा। एक फिक्स समय होने से ये सभी काम बेहतर तरीके से होते हैं।

    Desh Information New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi Why is the check-in time at hotels always at 2 PM?
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागज से 40 साल से भारत में रह रहा था

    April 24, 2026

    उम्र बढ़ने में कमजोर इम्युनिटी को कैसे मिलेगी नई ताकत

    April 24, 2026

    अधिकमास पुण्य कमाने के लिए उत्तम है, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

    April 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.