Author: admin

नई दिल्ली, 07 जुलाई (ता)। भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने वाले अग्निवीरों के लिए जल्द ही नई खुशखबरी मिलने वाली है। बता दें कि इस साल पहला अग्निवीर बैच का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा लेकिन इससे पहले तीनों सेनाओं ने इन जवानों को स्थाई करने के लिए 25 प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार थल, वायु और नौसेना के अधिकारी अग्निवीरों की संख्या बढ़ाना चाहते है और 75 प्रतिशत तक स्थाई करने का प्रस्ताव भी भेज सकते है जिससे जवानों को मेरिट के आधार पर परमानेंट किया जा सकेगा।अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों…

Read More

नई दिल्ली, 07 जुलाई (ता)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत दिवस आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की दो प्रमुख पहल ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ केवल नारे बनकर रह गई हैं तथा उसकी एमएसएमई विरोधी नीतियां इन उद्योगों का गला घोंट रही हैं। कांग्रेस नेता ने जयपुर में स्थानीय बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स की फैक्ट्री का दौरा करने के बाद अपने यूट्यूब चौनल पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में मेहनत और हुनर से भारत का भविष्य गढ़ने वाले कारीगर देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं।…

Read More

मेरठ / रामनगर 07 जुलाई (प्र)। नैनीताल में रामनगर के सांवल्दे स्थित स्थित एक्रोन रिजार्ट में पुलिस ने रविवार को अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ कर 52 युवकों के अलावा एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को पकड़ा था। यह पार्टी टीपीनगर के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र पाल द्वारा आयोजित की गई थी। उमेंद्र करीब दस वर्ष से दिल्ली में रह रहा है उसके दो भाई और पिता परिवार के साथ टीपीनगर में रहते हैं। उमेंद्र को दिल्ली से लड़कियां राहुल गुप्ता मुहैया कराता है, जिसके बाद विभिन्न प्रदेशों में मुजरा पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस पार्टी में महिलाओं पर डांस…

Read More

भुवनेश्वर, 07 जुलाई (ता)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत दिवस पुरी और कोरापुट के बीच नयी एक्सप्रेस रेल सेवा और दैनिक ब्रह्मपुर-उधना (सूरत) अमृत भारत एक्सप्रेस को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेन को पुरी और ब्रह्मपुर स्टेशन से विशेष कार्यक्रमों के दौरान राज्य के परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना, सांसदों, विधायकों और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस स्पेशल की शुरुआत पुरी रेलवे स्टेशन से की गई, जबकि ब्रह्मपुर-उधना (सूरत) स्पेशल की शुरुआत ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन से की गई, जिससे…

Read More

मेरठ 07 जुलाई (प्र)। बाल धोने के लिए ब्यूटी पार्लर या सैलून जाना आज आम बात है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हेयर वॉश के दौरान बरती गई छोटी-सी लापरवाही कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है। इसे चिकित्सकीय भाषा में ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम’ कहा जाता है। हालांकि यह समस्या बेहद दुर्लभ है, लेकिन इसके प्रति जागरूक रहना जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार हेयर वॉश के समय गर्दन को लंबे समय तक पीछे की ओर झुकाकर रखने से कुछ लोगों में गर्दन की प्रमुख धमनियों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह…

Read More

नई दिल्ली, 07 जुलाई (ता)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को नीट यूजी 2026 फीस रिफंड प्रोसेस के बारे में एक जरूरी अपडेट जारी किया। इसमें बताया गया है कि अब तक सिर्फ 8,29,510 उम्मीदवारों ने ही ऑफिशियल पोर्टल पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म की है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि जो योग्य उम्मीदवार तय समय-सीमा के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें रिफंड नहीं मिल पाएगा।एनटीए के अनुसार, नीट यूजी 2026 रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 (रात 11ः50 बजे…

Read More

मुंबई, 07 जुलाई (ता)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई बीते कई दिनों से भारी बारिश का कहर झेल रही है और शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आम जनजीवन ठप हो गया है। अब महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आज स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज मुंबई में तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में अब तक 13 लोगों की…

Read More

तिरुपति, 07 जुलाई (ता)। 3550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुमाला पहुंचीं 116 साल की महिला भक्त की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मंदिर प्रशासन और मुख्यमंत्री ने उनकी भक्ति को प्रेरणादायक बताया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने गत दिवस 116 वर्षीय नवनीथम्मा के लिए विशेष वीआईपी ‘ब्रेक दर्शन’ की व्यवस्था की। उन्होंने पैदल तिरुमाला की चढ़ाई कर सभी को हैरान कर दिया। टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू ने कहा कि मंदिर प्रशासन ने तमिलनाडु की एक बुजुर्ग श्रद्धालु और उनके परिवार के सदस्यों के लिए वीआईपी ब्रेक दर्शन की व्यवस्था की. रंगनायकुल मंडपम में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी मुड्डाडा रविचंद्र ने…

Read More

मेरठ 07 जुलाई (प्र)। सावन में कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले शिवभक्तों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) कांवड़ यात्रा दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रैपिड रेल सेवा को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल के अनुरोध के बाद एनसीआरटीसी ने संकेत दिए हैं कि जरूरत के अनुसार रैपिड रेल के कोचों की संख्या और फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने एनसीआरटीसी के प्रबंध…

Read More

जम्मू, 07 जुलाई (ता)। अमरनाथ गुफा में स्थित पवित्र हिम शिवलिंग के इस वर्ष तेजी से पिघलने की खबरों ने श्रद्धालुओं के बीच चिंता बढ़ा दी है। मई महीने में इसकी ऊंचाई लगभग 7 फीट बताई गई थी, जो जून के अंत तक घटकर करीब 5 फीट रह गई थी। अब ताजा जानकारी के अनुसार, शिवलिंग की ऊंचाई घटकर लगभग 1 फीट ही रह गई है।श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल प्राकृतिक रूप से बनने वाला यह हिम शिवलिंग आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसकी स्थिति में तेजी से आ रहे बदलाव को लेकर लोग चिंतित हैं। अमरनाथ…

Read More