Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    देश

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत

    adminBy adminJuly 30, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद 30 जुलाई। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में नौ सुरक्षा कर्मियों और 15 आतंकवादियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह अभियान बुधवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के जवाब में शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि हंगू स्थित पुलिस चौकी पर हमले के बाद सहायता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए थे। हालांकि, अतिरिक्त जवानों को लेकर जा रहा वाहन भी आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गया।

    पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अभियान के दौरान नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में 15 आतंकवादी भी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने आतंकवादी हमले की निंदा की और घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की। मुख्यमंत्री ने मृतक पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल पुलिसकर्मियों को समुचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए और अभियान में मारे गए सुरक्षा कर्मियों के परिजनों को हरसंभव सहायता दी जाए।

    खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कई वर्षों से आतंकवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और बार-बार चलाए गए सैन्य अभियानों के कारण अशांति का सामना कर रहा है। संघीय सरकार का आरोप है कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने नवंबर 2022 में संघर्षविराम समझौता समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान से लगने वाले इस सीमावर्ती प्रांत में कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है।

    क्या है TTP
    तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान एक आतंकी संगठन है। इसे पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है। दिसंबर 2007 में इसकी स्थापना बैतुल्लाह महसूद के नेतृत्व में जुटे चरमपंथी गुटों के एकजुट होने पर हुई थी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान सरकार को उखाड़ फेंकना और देश में कट्टरपंथी शरिया-आधारित इस्लामी शासन व्यवस्था लागू करना है।

    यह आतंकी संगठन पाकिस्तानी सुरक्षा बलों, पुलिस और नागरिकों पर अनगिनत आत्मघाती बम विस्फोट और सैन्य ठिकानों पर हमलों को अंजाम दे चुका है।

    khyber-pakhtunkhwa pakistan tazza khabar tazza khabar in hindi TerrorAttack world news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.