कानपुर, 30 जुलाई (ता)। कानपुर में गत दिवस जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जांच टीम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मधु पान मसाला फैक्ट्री पहुंची। इसके साथ ही कारोबारी प्रदीप गुप्ता के आवास पर लखनऊ से डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची।
गत सुबह ही फैक्ट्री और आवास पहुचंकर कार्रवाई की शुरू कर दी। इसके साथ ही फैक्ट्री और आवास से जुड़े दस्तावेजों के साथ ही कारोबारी रेकार्ड की जांच की। कार्रवाई से संबंधित जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीमें मधु पान मसाला फैक्टी पहुंच कर उत्पादन, बिक्री और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रेकॉर्ड खंगाले।
कारोबारी प्रदीप गुप्ता के हरबंशमोहाल स्थित आवास पर पहुंच कर पूछताछ की। इसके साथ ही आवास पर भी अहम दस्तावेजों को खंगाला गया। आयकर विभाग की टीम ने वित्तीय लेनदेन को कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। डीजीजीआई और आयकर विभाग समय-समय पर ऐसी कार्रवाई करते रहते हैं।
इसी क्रम में कानपुर में हुई इस कार्रवाई को भी कारोबारी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच के तौर पर देखा जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि संबंधित कारोबारी प्रतिष्ठानों में टैक्स नियमों का पालन किस प्रकार किया गया है। विभागीय अधिकारी यह भी जांच करते हैं कि कारोबारी रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी और वास्तविक लेनदेन में कोई अंतर तो नहीं है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

