हरिद्वार, 30 जुलाई (ता)। हरिद्वार पहुंचे पूर्व मुस्लिम समाजसेवी सलीम वास्तिक ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए दोनों समुदायों से प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। चर्चा में रहे और स्वयं को एक्स मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक समेत पांच लोगों के हरिद्वार में हवन करने और गंगा जल लेने पर विवाद खड़ा हो गया। रोड धर्मशाला में हवन-यज्ञ के दौरान धर्मशाला समिति की आपत्ति पर इसे रोक दिया गया।
हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद सलीम वास्तिक और उनके साथ आए सभी लोग धर्मशाला छोड़कर किसी दूसरे आश्रम में चले गए। समूह के सदस्यों ने बताया कि वे हरिद्वार से कांवड़ लेकर गाजियाबाद के डासना पीठ में जलाभिषेक करेंगे। बुधवार को गाजियाबाद से सलीम वास्तिक समेत पांच लोग हवन-यज्ञ करने और गंगा जल लेने हरिद्वार आए। सभी रोड धर्मशाला पहुंचे और हवन-यज्ञ करने लगे। इस दौरान धर्मशाला समिति ने इस पर आपत्ति जताई।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

