Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद बिना नंबर की बाइक व दो पिस्टल लेकर पॉश कॉलोनी कैसे पहुंचा आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल
    न्यूज़

    जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद बिना नंबर की बाइक व दो पिस्टल लेकर पॉश कॉलोनी कैसे पहुंचा आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल

    adminBy adminJuly 30, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 30 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के अलर्ट के बावजूद दो अवैध पिस्टल लेकर लेकर बिना नंबर की बाइक से युवक पॉश कॉलोनी में पहुंच गया और उसने छात्रा की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे पॉश सोसाइटी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
    कांवड़ यात्रा को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ मार्ग भी डिफेंस कॉलोनी से तीन सौ मीटर दूर है। पुलिस ने शहर में जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद आरोपी दो-दो अवैध पिस्टल लेकर बिना नंबर की बाइक लेकर डिफेंस कॉलोनी पहुंचा। उसे रास्ते में पुलिसकर्मियों ने रोककर चेकिंग तक नहीं की। पिस्टल आरोपी ने छिपा रखीं थीं लेकिन बाइक पर नंबर न होने के बावजूद उसे नहीं रोकना पुलिस सुरक्षा की लापरवाही बयां कर रहा है। डिफेंस एन्क्लेव में कई हाईप्रोफाइल लोग रहते हैं। इसके बावजूद यहां की सुरक्षा रामभरोसे है। सुरक्षाकर्मी ने भी आरोपी की कोई जांच नहीं की।
    अनुष्का की मां पूजा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। वह और अन्य परिजन वारदात के बाद मौके पर और फिर सुभारती अस्पताल पहुंच गई। यहां भी दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। परिजन का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। हालांकि परिजन इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दे रहे थे। गिरने के बाद खड़े होकर खुद को मारी दूसरी गोली एसपी सिटी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी ने पहले अनुष्का को गोली मारी। फिर खुद के सीने में एक गोली मारी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसने दोबारा खड़े होकर दूसरी गोली मारी। आरोपी की एचएस संख्या 144 ए है। उसके खिलाफ कंकरखेड़ा में चार और टीपीनगर में एक प्राथमिकी दर्ज है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है।

    Despite stringent security arrangements across the district Meerut questions have been raised regarding how the accused managed to reach a posh colony carrying two pistols on a motorcycle without a number plate. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.