Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10वीं पास छात्र कर सकेंगे सभी ट्रेड में आवेदन
    • यश 300 रूपये लेकर एक्टर बनने बेंगलुरु पहुंचे
    • 16 मई को बैसाखी पारिवारिक मिलन समारोह
    • पीएफ ट्रस्ट अपनी मर्जी से नहीं दे सकेंगे ब्याज
    • पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए लगाया रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल
    • मथुरा: 5500 साल पुराने हरिदेव मंदिर में पुलिस ने जड़ा ताला, सेवा को लेकर दो गुटों में विवाद
    • उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है : योगी आदित्यनाथ
    • अनिल अंबानी की एडीएजी से जुड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी की जांच जरूरी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»9 व 10 मई को कड़ी सुरक्षा में होगी प्रवक्ता पद की परीक्षा, कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
    देश

    9 व 10 मई को कड़ी सुरक्षा में होगी प्रवक्ता पद की परीक्षा, कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

    adminBy adminMay 7, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 07 मई (प्र)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की और से 9 व 10 मई को होने वाली प्रवक्ता पद (विज्ञापन संख्या 02/2022) की परीक्षा को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। इसमें एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराएं। कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा कक्ष में अपना मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। विकास भवन सभागार में यह बैठक शाम चार बजे से हुई। जिसमें सभी केंद्र व्यवस्थापक और तैनात किए गए अधिकारी शामिल हुए। एडीएम सिटी सिंह ने कहा कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक गैजेट, डिजिटल वच अथवा ऐसी कोई भी सामग्री नहीं ले जाएंगे जिससे परीक्षा की शुचिता भंग हो। साथ ही तैनात किए गए कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे।

    एडीएम सिटी ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 7:15 बजे एवं द्वितीय पाली में दोपहर 12:15 बजे से अभ्यर्थियों का केंद्र पर प्रवेश प्रारंभ होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले यानि प्रथम पाली में सुबह 8:45 बजे एवं द्वितीय पाली में दोपहर 1:45 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बंद होने के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। हर परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती जिला प्रशासन की और से की गई है।

    परीक्षा में शामिल होंगे 37 हजार अभ्यर्थी
    जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे एवं दूसरी पाली की दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। नौ मई को प्रथम पाली में 20 व दूसरी पाली में 23 केंद्रों पर 19,763 एवं 10 मई को प्रथम पाली में 23 व दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर 17,303 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कुल 37,066 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    परीक्षा में आएंगे 125 वस्तुनिष्ठ सवाल
    पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से जारी निर्देशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि परीक्षा वस्तुनिष्ठ 125 प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा का माध्यम पेन और पेपर (ओएमआर) आधारित होगा। बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग व उपस्थिति पत्रक भरने के लिए अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ एक फोटोयुक्त आइडी प्रूफ व आधारकार्ड की मूल प्रति साथ लेकर आएंगे। उपरोक्त दस्तावेज न होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं दी जाएगी।

    Lecturer Post Examination meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    10वीं पास छात्र कर सकेंगे सभी ट्रेड में आवेदन

    May 9, 2026

    यश 300 रूपये लेकर एक्टर बनने बेंगलुरु पहुंचे

    May 9, 2026

    16 मई को बैसाखी पारिवारिक मिलन समारोह

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.