Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दूल्हे को लगती रही हल्दी, दुल्हन प्रेमी संग फरार
    देश

    दूल्हे को लगती रही हल्दी, दुल्हन प्रेमी संग फरार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 7, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना, 07 मई (ता)। उपमंडल अंब के तहत एक गांव में उस समय हडक़ंप मच गया, जब शादी की खुशियां अचानक मातम जैसे माहौल में बदल गई। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और दूल्हे को हल्दी लगाने की रस्म अदा की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लडक़े वालों के घर में रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में पारंपरिक रस्में निभाई जा रही थीं। माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा हुआ था और शादी को लेकर सभी बेहद उत्साहित थे।
    घर की महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं और दुल्हन को हल्दी (बटना) लगाने की रस्म निभाई जा रही थी। घर के आंगन में हंसी-मजाक का दौर चल रहा था और हर कोई आने वाली बारात के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त था। इसी गहमागहमी के बीच अचानक दुल्हन कहीं गायब हो गई। काफी देर तक जब वो वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इसी बीच अचानक दुल्हन के फरार होने की खबर सामने आई, जिससे पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई और समारोह बीच में ही रोकना पड़ा।
    जैसे-जैसे वक्त बीता, बात पूरी तरह फैल गई। पता चला है कि युवती का पहले से ही किसी शादीशुदा युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने अपनी तरफ से रिश्ता तय कर दिया था, लेकिन युवती के मन में कुछ और ही चल रहा था। कहा जा रहा है कि युवती और उसका प्रेमी लगातार संपर्क में थे। बटना (हल्दी) की रस्म के दौरान दुल्हन घर से फरार हो गई, जैसे ही दुल्हन के फरार होने की खबर पुख्ता हुई, दूल्हा पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए, जिस घर में बारात के स्वागत की तैयारी थी, वहां अब बदनामी और अपमान का बोझ महसूस किया जा रहा है। घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। लड़की के परिजनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। अंब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    डीएसपी अंब, अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायत मिली है कि शादी की रस्मों के दौरान युवती गायब हुई है। संदेह है कि वो किसी युवक के साथ गई है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया है और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

    Desh tazza khabar tazza khabar in hindi the Bride Eloped with Her Lover. Una While the Groom Underwent the Haldi Ceremony
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.