Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी
    • राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग
    • युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है
    • तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
    • अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    • मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
    • सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अब छाएगी मेरठ की रेवड़ी-गजक और मुजफ्फरनगर का गुड़, एक जनपद एक व्यंजन योजना का शासनादेश जारी
    देश

    अब छाएगी मेरठ की रेवड़ी-गजक और मुजफ्फरनगर का गुड़, एक जनपद एक व्यंजन योजना का शासनादेश जारी

    adminBy adminMay 7, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 07 मई। उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वाद अब नई पहचान के साथ देश-दुनिया में छाने की तैयारी में हैं। प्रदेश सरकार ने ‘एक जनपद एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना के तहत प्रदेश के 75 जिलों के प्रमुख व्यंजनों की व्यापक मैपिंग पूरी कर ली है।

    इस पहल के साथ बागपत का घेवर, मेरठ की गजक व रेवड़ी, सहारनपुर के शहद उत्पाद, मुजफ्फरनगर का गुड़ और शामली की गुड़ आधारित मिठाई अब सिर्फ स्थानीय स्वाद नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें ब्रांड बनाकर बड़े बाजार तक पहुंचाने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। एक जिला एक व्यंजन का शासनादेश भी जारी हो गया है। हालांकि इस सूची में राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़े तमाम मशहूर मांसाहारी व्यंजनों को जगह नहीं मिली है।

    ओडीओपी की सफलता के बाद शुरू की गई इस योजना का मकसद हर जिले की खानपान परंपरा को पहचान देना और उसे आर्थिक गतिविधि से जोड़ना है। इसके तहत जौनपुर की इमरती और एटम बम, कानपुर का समोसा, आगरा का पेठा, वाराणसी की लस्सी, गाजियाबाद की सोया चाप, गौतम बुद्ध नगर के बेकरी उत्पाद, हापुड़ के पापड़, बुलंदशहर की कचौरी, बिजनौर के सिंघाड़ा कचौरी, मुरादाबाद की दाल और लखनऊ मलाई मक्खन जैसे व्यंजनों को प्रमुख पहचान दी गई है।

    सरकार की योजना है कि ब्रज की मिठास, अवध की कचौड़ी समोसा परंपरा, पूर्वांचल के देसी स्वाद और बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों को एक मंच पर लाकर ‘टेस्ट ऑफ यूपी के रूप में प्रस्तुत किया जाए। इससे प्रदेश के खानपान की विविधता को एकीकृत पहचान मिलेगी और हर जिले की अलग पू आइडेंटिटी मजबूत होगी।

    इस पहल का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय स्तर पर काम कर रहे हलवाई, कारीगर और छोटे फूड कारोबारियों को मिलेगा। पारंपरिक व्यंजनों की मांग बढ़ने से न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि छोटे व्यवसायों को भी नई मजबूती मिलेगी। ओडीओसी योजना को पर्यटन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    lucknow One District One Cuisine - ODOC tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news yogi-govenmnet
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी

    June 17, 2026

    राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग

    June 17, 2026

    युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.