Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हमीरपुर में यमुना नदी के बीच में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद
    देश

    हमीरपुर में यमुना नदी के बीच में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 7, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हमीरपुर 07 मई। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रात को हुए दिल दहला देने वाले नाव हादसे से हड़कंप मचा हुआ है. यहां नाव यमुना नदी के बीच में पलट गई, जिसके चलते उसमें सवार 9 लोग डूब गए. इस हादसे में किसी तरह एक पुरुष समेत 2 बच्चे तैरकर किनारे आ गए, लेकिन एक महिला सहित 5 बच्चे लापता हो गए.

    घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर डेरा डाल दिया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से 11 घंटों के रेस्क्यू अभियान के बाद एक महिला और दो बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए. वहीं, 4 बच्चों की तलाश के लिए अभी भी अभियान जारी है.

    मामला जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव का है, जहां रहने वाले शराजू की बेटी अंजली की मंगलवार को शादी थी. बुधवार को विदाई के बाद शाम करीब 6 बजे रिश्तेदारी में आए 9 लोगों को विष्णु अपनी पत्नी के साथ नाव पर सवार होकर यमुना पार अपने खेत में तरबूज और खरबूज खिलाने के लिए ले गए. वहां खाने के बाद सभी ने कई फल तोड़कर नाव में लाद लिए और वापस घर आने लगे.

    आधे रास्ते में यमुना नदी में अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई, जिसमें नाव चला रहे धीरू ने तैरकर खुद को बचाते हुए विष्णु और पारुल को बचा लिया, लेकिन बाकी 6 लोग पानी में लापता हो गए. इनमें से एक महिला और दो बच्चों के शव आज सुबह बरामद कर लिए गए हैं.

    श्रीपाल की बेटी की शादी थी, जिसके चलते आसपास के सारे रिश्तेदार शादी में जमा हुए थे. घर में मंगल गीतों के साथ बेटी को विदा किया गया और रिश्तेदारों को तरबूज और खरबूज खिलाने की बात हुई. राजू की बारी यमुना नदी के पास स्थित थी, जहां तरबूज और खरबूज भारी मात्रा में लगे थे. राजू के चाचा का लड़का विष्णु अपनी पत्नी ब्रजरानी सहित 8 बच्चों को नाव से लेकर यमुना पार खेत में चला गया. वहां से उन्होंने भारी मात्रा में खरबूज और तरबूज नाव में रख लिए और सभी को लेकर वापस आने लगे.

    नाव में वजन ज्यादा होने से उसका संतुलन बिगड़ गया और सभी नदी में डूब गए. हालांकि नाव चला रहे धीरू ने दो लोगों को बचा लिया, लेकिन बाकी सब लापता हो गए. आज तीन लोगों के शव नदी में रेस्क्यू के दौरान मिल गए, जिसके बाद घर में मातम फैल गया है. जिस घर से कल एक डोली उठी थी, वहां से आज तीन अर्थियां उठ रही हैं.

    hamirpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.