Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोठी कुठले को हाथ मत लगाईयो बाकी सब तेरा है प्रधानजी पर यह कहावत?
    • सर्वमान्य हो गई है गौ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग, आखिर अब सरकार क्यों फैसला नहीं लेती
    • दो फोन में चलेगा एक यूपीआई अकाउंट, सेटअप करना भी आसान
    • पेट्रोल डीजल सीएनजी की महंगाई तो नजर आ रही है! शराब, फिल्म का टिकट, होटल में खाना और दोगुने रेट पर बिक रही सब्जी किसी को क्यों दिखाई नहीं दे रही
    • टाटा की सबसे सस्ती कार 5 लाख से कम में आ गई
    • मनोज बाजपेयी का सपना हुआ पूरा
    • खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली, छोटे भाई को मारकर जंगल में दफनाई डेडबॉडी
    • पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर ईडी की रेड के बाद बवाल, समर्थकों ने तोड़ी गाडिय़ां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में आगरा-प्रयागराज समेत 27 जिलों में बारिश आंधी-तूफ़ान का अलर्ट
    देश

    यूपी में आगरा-प्रयागराज समेत 27 जिलों में बारिश आंधी-तूफ़ान का अलर्ट

    adminBy adminMay 8, 2026No Comments27 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 08 मई। उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर फिलहाल कुछ कम हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं दिन में धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगरा से लेकर गोरखपुर तक के 27 जिलों में आज बिजली, मेघ गर्जन और बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि प्रदेश के बाकी जिले ग्रीन जोन में हैं, जहां मौसम शुष्क और धूप वाला रहेगा।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफ़ान की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

    वहीं गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और संत कबीर नगर में आज केवल हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। इन जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा और कोई गंभीर चेतावनी नहीं दी गई है।

    राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क बना हुआ हैं सुबह से ही आसमान एकदम साफ़ रहेगा और कहीं कोई बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ व आसपास के इलाकों में भी आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी.

    9-10 मई को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. लेकिन, 10 मई के बाद प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता दिखाई दे रहा हैं, जिसकी वजह से प्रदेश में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. 11 मई से 13 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और तूफ़ान के साथ बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

    lucknow rain in up tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोठी कुठले को हाथ मत लगाईयो बाकी सब तेरा है प्रधानजी पर यह कहावत?

    May 28, 2026

    सर्वमान्य हो गई है गौ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग, आखिर अब सरकार क्यों फैसला नहीं लेती

    May 28, 2026

    दो फोन में चलेगा एक यूपीआई अकाउंट, सेटअप करना भी आसान

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.