Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»‘जिंदा हूं और स्वस्थ हूं!’ मौत की झूठी खबरों पर भड़के शक्ति कपूर, वीडियो जारी कर दिया संदेश
    एंटरटेनमेंट

    ‘जिंदा हूं और स्वस्थ हूं!’ मौत की झूठी खबरों पर भड़के शक्ति कपूर, वीडियो जारी कर दिया संदेश

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 8, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 08 मई। वीरवार की रात को एक फोटो वायरल हुई, जिसने सारी इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी। उस फोटो में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर के मौत की खबर दी हुई थी। जैसे ही ये फोटो इंटरनेट पर आई, हर तरफ सनसनी मच गई। एक के बाद एक हर किसी ने इस की तरह की फोटोज डालना शुरू कर दिया।

    इसके बाद ही शक्ति कपूर ने अपने ऑफिसियल पेज से एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में उन्होंने अपने हेल्थ की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि जो भी ये खबर फैला रहा है बिलकुल झूठ है। इसी के साथ उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति इस तरह का मजाक कर रहा है, उसे बक्शा नहीं जाएगा। शक्ति कपूर ने कहा है कि वो जल्द ही इसकी रिपोर्ट पुलिस में करेंगे।

    शक्ति कपूर ने कहा कि वो इसकी साइबर कंप्लेंट कराने जा रहे हैं क्योंकि किसी के बारे में इस तरह की खबर फैलाना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शक्ति को सपोर्ट किया। एक ने लिखा, “सच में, लोग आपको क्यों मारना चाहते हैं? वैसे आप बॉलीवुड के सबसे मशहूर हास्य कलाकारों में से एक हैं, शक्ति! आपको और शक्ति मिले, लीजेंड।” दूसरे ने लिखा, “टाइगर जिंदा है। लंबी उम्र जियो।” एक अन्य लिखा, “आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।”

    इस साल की शुरुआत में ही कुछ ऐसी खबर आई थी की शक्ति कपूर तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ हॉस्पिटल में देखा गया। तभी से उनके फैंस ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद उनकी सेहत ठीक नहीं है।

    शक्ति कपूर की तबीयत को लेकर अफवाहों का सिलसिला इस साल के शुरुआत में शुरू हुआ। वह अपने बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ अस्पताल में दिखे थे। उस वक्त पैपराजी को देखकर श्रद्धा कपूर भड़क गई थीं। तभी से फैंस को लगा कि शक्ति कपूर की तबीयत खराब है।

    अपनी खलनायक और हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले शक्ति कपूर को बॉलीवुड में चार दशकों से अधिक समय हो चुका है। अपने करियर में उन्होंने 700 बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें राजा बाबू, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, अंदाज अपना अपना, चालबाज, हंगामा, हलचल, चुप चुप के, मालामाल वीकली और भागम भाग जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।

    bollywood entertainment Shakti Kapoor Death Rumours shakti-kapoor tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.