मेरठ, 08 मई (प्र)। नगर निगम की टीम ने प्रर्वतन दल की उपस्थिति में दांतल रोड पर रामकुमार गेट के अंदर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया। जबकि अन्य अतिक्रमणकारियों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं, श्रद्धापुरी फेज-वन में मकानों के आगे नाले और ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर ऊंचे चबूतरे बनाने वालों के खिलाफ सोमवार से अभियान चलाया जाएगा।
गत दिवस कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नगरायुक्त सौरभ गंगवार के साथ श्रद्धापुरी और रामकुमार गेट का दौरा किया।
यहां अतिक्रमण के कारण जाम लगने की शिकायतें मिली थीं। नगरायुक्त के आदेश पर नगर निगम की टीम ने दुकानों के सामने ठेले और खोखे वालों के चालान काटकर 22 हजार का जुर्माना वसूला। अतिक्रमण न हटाने पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई। गत दिवस सहायक नगरायुक्त तनुजा की अगुवाई में नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम श्रद्धापुरी फेज- वन में तक्षशिला पब्लिक स्कूल वाली रोड पर पहुंचीं और मकानों के सामने ऊंचे रैंप बनाकर अतिक्रमण करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि सोमवार तक इन्हें खुद तोड़ लें, अन्यथा निगम का बुलडोजर तोड़ेगा। इसके बाद, टीम ने रामकुमार गेट के अंदर जाकर नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों के दो गुटों में विवाद भी हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और टीम ने दो दिन बाद पुनः आने की चेतावनी दी। नगर निगम के लेखपाल रुद्रेश ने कहा कि अतिक्रमण को तोड़ा गया है और लोगों को चेतावनी दी गई है कि जल्द ही दोबारा अतिक्रमण ध्वस्त किए जाएंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

