Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    • 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
    • टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
    • छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
    • ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
    • मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मथुरा: 5500 साल पुराने हरिदेव मंदिर में पुलिस ने जड़ा ताला, सेवा को लेकर दो गुटों में विवाद
    देश

    मथुरा: 5500 साल पुराने हरिदेव मंदिर में पुलिस ने जड़ा ताला, सेवा को लेकर दो गुटों में विवाद

    adminBy adminMay 9, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 09 मई। ब्रज के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखने वाले ठाकुर श्री हरदेव जी महाराज मंदिर में शुक्रवार रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गोस्वामी समाज के दो गुटों के बीच चल रहे आपसी विवाद के बाद पुलिस ने मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लटका दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस वजह से श्रद्धालु मंदिर के अंदर दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

    गोस्वामी और स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोवर्धन पुलिस ने मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगवाया है। लोगों का कहना है कि गोस्वामी समाज में चल रहे निजी विवाद में पुलिस ने किस अधिकार से प्राचीन मंदिर के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया है। आरोप है कि देर रात हुई इस तालाबंदी के कारण ठाकुर जी मंदिर में कैद होकर रह गए हैं।

    मंदिर के विवाद का घटनाक्रम यही नहीं रुका। बताया जा रहा है कि मुख्य द्वार बंद होने के बाद कुछ लोगों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश करके इन लोगों ने खुद को मंदिर के भीतर बंद कर लिया और जबरन सेवा करने का दावा कर रहे है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहला पक्ष सेवा के समय पर अवैध रूप से अधिकार जमाए बैठे है जबकि इस महीने उनकी सेवा है।

    गोवर्धन में स्थित ठाकुर श्री हरदेव जी मंदिर कोई साधारण स्थान नहीं है बल्कि ब्रज की आस्था का केंद्र है। यह मंदिर करीब 5500 वर्ष पुराना बताया जाता है। इस मंदिर की स्थापना भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र ब्रजनाभ ने की थी। यह मंदिर ब्रिज के चार प्रमुख देवों में से एक है जिनकी मान्यता पूरे देश में है।

    मंदिर भीतर से बंद होने और मुख्य द्वार पर ताला लटका होने के कारण नियमित पूजा अर्चना और दर्शन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुलिस प्रशासन ऑफिस मामले में सफाई देने और विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

    haridev-temple mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य

    July 11, 2026

    छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

    July 11, 2026

    1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.