Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दर्द की समस्या घुटनों में
    देश

    दर्द की समस्या घुटनों में

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 9, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 09 मई (ता)। घुटने के जोड़ में या उसके आसपास बेचौनी या दर्द एक आम समस्या है जो हर वर्ग के लोगों को प्रभावित करती है, खास तौर पर वृद्धों को। वैसे तो घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाइयां और प्रक्रियाएं हैं, लेकिन आज बहुत से लोग पहले प्राकृतिक उपचारों को आजमाना चाहते हैं। हालांकि, जब प्रभावशीलता की बात आती है, तो सभी घरेलू उपाय एक जैसे नहीं होते। अगर 40 की उम्र पार करने के बाद उठते-बैठते समय घुटनों में आवाज आती है या आपको सीढिय़ां चढऩा मुश्किल लगने लगा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह संकेत है कि आपके जोड़ों को सही देखभाल और पोषण की जरूरत है। हम आपको कुछ आसान और नेचुरल बदलाव बताएंगे, जिनसे आप अपने घुटनों को मजबूत बना सकते हैं और दर्द से राहत पा सकते हैं।
    घुटनों में दर्द, जकडऩ या आवाज की समस्या को कम करने के लिए सुबह की शुरुआत सही तरीके से करना जरूरी है। आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में ताजा अदरक, हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पिएं। यह नेचुरल ड्रिंक शरीर में मौजूद सूजन को कम करता है। इसके बाद 4-5 भीगे हुए बादाम खाएं, जो शरीर को हेल्दी फैट्स और न्यूट्रीशन देते हैं। यह कंबीनेशन न सिर्फ जोड़ों के दर्द को अंदर से ठीक करता है, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है और शरीर को दिनभर एनर्जी देता है।
    आयुर्वेद में काले तिल को हड्डियों और जोड़ों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें कैल्शियम, मैगनीशियम, जिंक और जरूरी मिनरल्ज भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। रोज एक छोटा चम्मच काले तिल लेने से जोड़ों का लुब्रिकेशन बेहतर होता है, जिससे घुटनों की आवाज कम हो सकती है। आप इसे सीधे खा सकती हैं या गुड़ के साथ मिलाकर लड्डू बनाकर भी ले सकती हैं। नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। हालांकि, गर्मियों में इसकी मात्रा पर ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
    अरंडी के तेल की थैरेपी
    घुटनों के दर्द, सूजन और आवाज को कम करने के लिए अरंडी के तेल की मालिश पुराना और असरदार घरेलू उपाय है। इसके लिए आप अरंडी के तेल में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर हल्का गुनगुना करें। अब इस तेल से घुटनों पर हल्के हाथों से 10-15 मिनट तक मालिश करें। इसके बाद कपड़े से ढककर रातभर ऐसे ही छोड़ दें। यह थैरेपी गहराई तक जाकर जोड़ों को आराम देती है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और सूजन व दर्द को कम करती है।
    रोज किसी सुरक्षित जगह पर 5-10 मिनट पीछे की ओर चलें। ऐसा करने से घुटनों की मस्सल्स मजबूत होती हैं, बैलेंस बेहतर होता है और जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है। कोलेजन रिच फूड्स शामिल करें घुटनों से कट-कट जैसी आवाज को कम करने के लिए आपको डाइट में कोलेजन से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। इस लिस्ट में अंडे, मछली, बादाम, कद्दू के बीज, अलसी, सूरजमुखी के बीज जैसे फूड्स शामिल होते हैं। ये कार्टिलेज और जोड़ों को पोषण देते हैं। इन छोटे-छोटे बदलाव से आपको बड़ा फर्क दिख सकता है, लेकिन कोई भी उपाय आजमाने से पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। हर किसी का शरीर अलग तरह का होता है।

    Desh health Knee Pain Problems New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.