Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    देश

    मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

    adminBy adminAugust 1, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 01 अगस्त (प्र)। यूपी का सबसे बड़ा कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। शिवभक्तों के लिए बाजार भी सज चुका है। बाजार में हाथ से बनी शिव भगवान की मूर्तियां, भोले बाबा के झंडे, फटके, गमछे, बनियान, भोले बाबा लिखी हुई टीशर्ट की शिव भक्त जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खूनी पूल पर मंजूर अहमद उर्फ राजा नाम का एक मुस्लिम युवक कांवड़ियों के लिए भगवान शिव व शिव परिवार की हाथ से बनी मूर्तियां बनाकर बेचता हुए नजर आया।

    मंजूर अहमद का कहना है कि उसका परिवार पिछले 20 साल से भगवान शंकर व शिव परिवार, श्री गणेश भगवान, हनुमान, श्रीराम परिवार, काली माता आदि भगवानों की मूर्तियां घर पर बनाते हैं। उनका परिवार पूरे साल कांवड़ मेला का बेसब्री से इंतजार करता है। उनका कहना है कि कांवड़ मेले में उनकी बनाई सभी शिव परिवार समेत सभी भगवान की मूर्तियां अच्छे दामों पर बिक जाती है। जिससे उनका परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह से हो जाता है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेला में सुबह ही कांवड़ियां उनकी दुकान में कांवड़ का सामान लेने पहुंच जाते है। उनकी दुकान में सभी कांवड़ से संबंधित सामान मिलता है।

    मंजूर अहमद ने बताया कि वह बचपद में अपने दोस्तों के साथ कांवड़ मेला देखने जाता था। मेले में वह घंटों अपने दोस्तों के साथ रहता था। वहां से सुंदर सुंदर भगवान की झांकियां निकलती थी। उन झांकियों को देखकर उसने दुकान में मूर्ति बनाने का काम सीखना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वह भगवान की सुंदर सुंदर मूर्तियां बनाने लगा। जब से वह पिछले बीस साल से लगातार भगवान शंकर की सुंदर सुंदर झांकियों के लिए मूर्ति तैयार करता है। मंजूर अहमद का कहना है कि उसकी बनाई हुई मूर्तियां कांवड़ियां अपनी झांकियों में लगाते है। उनकी बनाई हुई मूर्तियां दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा, हापुड़, राजस्थान, नोएडा, गाजियाबाद आदि जिलों से लेने आते हैं।

    ये हैं मूर्तियों के रेट (रुपये में)
    भोले बाबा की बड़ी मूर्ति 4500
    शिव परिवार संगमरमर का 3500
    शिव का झंडा 100
    बम-बम भोले लिखी टीशर्ट 100
    लकड़ी की कांवड़ 600
    पीतल का लोटा 300 से 400

    Manzoor Ahmed makes idols of Lord Shiva for Kanwariyas meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.