2027 के विधानसभा चुनावों के क्या परिणाम होंगे। किस पार्टी की सरकार बनेगी यह अभी कोई नहीं कह सकता क्योंकि आज का मतदाता के मन में क्या चल रहा है क्या सोचता है इसका अहसास किसी को नहीं होने देता।
भाजपा सत्ताधारी दल है जितना अच्छा चाहे नागरिकों का कर सकती है। दूसरी ओर जब से विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा और अब युवाओं को लेकर जो प्रयास शुरु किए गए और जिस दमदारी से राहुल प्रियंका अपनी बात रख सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं उसने यूपी में सपा और कांग्रेस में भी जान फूंकी है। इसके टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छु़कों की संख्या बढ़ गई है। कुछ लोग अभी दलों में सक्रिय हुए और टिकट मांग रहे हैं। पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी यह तो नेताओं को सोचना है। टिकट उसी को मिलेगा जो पार्टी को पसंद होगा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा दिखाई गई सक्रियता के चलते अपना जनाधार बढ़ाया गया और उनके द्वारा अपनी पार्टी से कई जिलों में उम्मीदवार भी घोषित कर दिए गए। इन्हें कितनी सफलता मिलेगी वो अलग बात है क्योंकि चुनाव में दावे तो बहुत करेंगे लेकिन जीत किसे मिलेगी यह समय बताएगा। पिछले चुनाव में एआईएमआईएम के प्रत्याशी ने मेयर पद के उम्मीदवार को हरा दिया था। अब कांशीराम के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए आसपा के चंद्रशेखर आजाद द्वारा सर्वप्रथम उम्मीदवार घोषित करने से यह तो स्पष्ट कर दिया कि किसी को चुनाव लड़ाना है। अभी तक सभी दल और नेता नीतियां बनाने मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
मगर कांग्रेस से इतने संभावित उम्मीदवारों का सामने आना बड़ी बात है। जितने भी नेता सामने आ रहे हैं सबका अपना जनाधार है। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र से सबके सुख दुख में साथ रहने वाले मनजीत सिंह कोछड़ द्वारा मजबूत दावेदारी पेश करने की चर्चाएं हैं। इनके समर्थकों का कहना है कि कैंट सीट का प्रतिनिधित्व अजय सेठी कांग्रेस विधायक के रुप में करते रहे इसलिए इसे भाजपा का गढ़ नहंीं कह सकते। पलड़ा बदलते ही चुनाव परिणाम बदल जाते हैँ। उम्मीदवार अगर लोकप्रिय हो तो कहने ही क्या है और यह विश्वास से कहा जा सकता है कि मनजीत कोछड़ ईमानदार जुझारू और काम करने वाले हैं। मतदाताओं को ऐसा ही उम्मीदवार चाहिए। देखना है कि कांग्रेस के रणनीतिकार किसे चुनाव मैदान में उतारते हैं। कोई धनसंपन्न बाहुबली टिकट लेने में सफल रहता है या पार्टी के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए मनजीत कोछड़ को टिकट देती है। जब एक समर्थक से पूछा कि यह क्षेत्र अब पैसे और बाहुबलियों का हो गया है तो उसका कहना था कि मनजीत कोछड़ जनता की सेवा में दिन रात लगा देंगे और वह जो सबकी मदद करते हैँ उसे ध्यान रखने वाले पैसे की कमी नहीं होने देंगे इसलिए जो धन चुनावी माहौल बनाने में खर्च किया जाता है उसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। उसका कहना है कि मनजीत कोछड़ जीताऊ प्रत्याशी हो सकते हैं बस टिकट बांटने वालो को भगवान सदबुद्धि दें। राजनीति में जो जीतता है वो जनता के काम करता है लेकिन जो हारता है वो जनता के समर्थन से एक विधायक जितना काम कर सकता है। बस वह समय दे और हार की चिंता ना करें।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
- संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

