Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    देश

    जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार

    adminBy adminAugust 1, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 01 अगस्त। वलीव पुलिस ने वसई के रहने वाले उद्योगपति मोहनसिंह परमार (46) की हत्या की कोशिश के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। जांचकर्ताओं का कहना है कि उसने परमार को 32 करोड़ रुपये न चुकाने और उनकी कंपनी ‘GSM फॉइल्स’ पर पूरा कब्ज़ा करने के लिए इस हमले की साजिश रची थी। गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से हुई है। आरोपी सुजीत बलिया का रहने वाला है। वहीं मनोज ठठेरा को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में महाराष्ट्र पुलिस के साथ यूपी एसटीएफ भी शामिल हुई।

    मुख्य आरोपी सागर भानुशाली (33) ‘GSM फॉइल्स’ के चेयरमैन हैं, जबकि परमार मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। पुलिस ने बताया कि ईरान-इजरायल संघर्ष के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट से भानुशाली को भारी वित्तीय नुकसान हुआ था और उन पर करोड़ों रुपये का कर्ज हो गया था। शुक्रवार को NSE पर ‘GSM फॉइल्स’ के शेयर की कीमत 20% के लोअर सर्किट के साथ 192 रुपये पर बंद हुई।

    पुलिस के अनुसार, भानुशाली ने शेयर बाजार में 55 करोड़ रुपये गंवा दिए थे और उस पर कई लोगों का कर्ज था। जिसके बाद उसने एमडी के हत्या की साजिश रची।
    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, 26 जुलाई को वसई के नाइकपाड़ा इलाके में बाइक पर सवार दो हमलावरों ने परमार पर गोली चलाई। गोली परमार के कंधे में लगी। दूसरी गोली चलने से पहले ही पिस्तौल जाम हो जाने के कारण हमलावर भाग गए। 46 वर्षीय परमार की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, जिनका उपचार चल रहा है।

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय शिन्त्रे ने कहा, “सागर भानुशाली ने परमार की हत्या की साजिश इस सोच के साथ रची थी कि इससे वित्तीय देनदारी खत्म हो जाएगी और उसे कंपनी पर अधिक नियंत्रण हासिल करने का मौका मिलेगा।

    इसके लिए भानुशाली ने 40 लाख रुपये में सुपारी लेकर हत्या करने वालों को काम पर रखा था और उन्हें 5 लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर दिए थे।”
    पुलिस की एक विशेष टीम ने मुख्य साजिशकर्ता सागर भानुशाली को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य छह आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है।

    वैज्ञानिक, तकनीकी, डिजिटल, फाइनेंशियल और फोरेंसिक सबूतों की मदद से जांच जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था।

    GSM Foils MD Firing case maharashtra Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.