Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया
    • राज्यपाल आनंदीबेन ने किया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नए भवन का उद्घाटन
    • ईरान पर अमरीकी हमले तेज, ईरान की भी जवाबी कार्रवाई
    • स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई की तैयारी, चार से अवकाश की संभावना
    • मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पांचवां राज्य बना
    • वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
    • दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
    • कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई की तैयारी, चार से अवकाश की संभावना
    देश

    स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई की तैयारी, चार से अवकाश की संभावना

    adminBy adminJuly 22, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 22 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में भारी यातायात दबाव और विद्यार्थियों की ध्यान में रखते हुए मेरठ के प्रमुख निजी स्कूल आनलाइन शिक्षण की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने पर शहर के अधिकांश स्कूलों में 4 से 11 और बाईपास क्षेत्र के कुछ स्कूलों में 3 से 11 अगस्त तक अवकाश रहने की संभावना है। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

    मेरठ स्कूल्स सहोदय काम्प्लेक्स के अध्यक्ष राहुल केसरवानी ने बताया कि पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूलों में आठ दिन का अवकाश रहा था। इस वर्ष भी ऐसी ही स्थिति बनने की संभावना है। विभिन्न स्कूल अपनी व्यवस्था के अनुसार तीन से सात दिन तक अलग-अलग कक्षाओं के लिए आनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे यह व्यवस्था प्रत्येक स्कूल की योजना के अनुसार अलग हो सकती है।

    मेरठ पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर की प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए विद्यालय ने 5 से 11 अगस्त तक अवकाश रखने की योजना बनाई है। इस अवधि में सभी कक्षाओं के लिए आयु और स्तर के अनुरूप अलग-अलग समय सारिणी के अनुसार वर्चुअल कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

    दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बीके मिश्रा ने भी 4 से 11 अगस्त तक आनलाइन कक्षाएं संचालित करने की तैयारी की पुष्टि की है। हालांकि अंतिम निर्णय और आधिकारिक सूचना प्रशासनिक दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद ही जारी की जाएगी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि आनलाइन शिक्षण व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखना हैं। अभिभावकों को समय रहते आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे।

    केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि विद्यालय आनलाइन पढ़ाई की व्यापक तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आनलाइन रिवीजन के साथ वर्कशीट और हैंड्स-आन गतिविधियों पर आधारित अभ्यास सामग्री तैयार की जा रही है। वहीं वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों के लिए समस्या समाधान (प्राब्लम सॉल्विंग) कक्षाओं की विशेष योजना बनाई गई है। बताया कि आनलाइन माध्यम से प्रतिदिन पांच पीरियड की नियमित कक्षाएं संचालित करने की तैयारी है। इसके अलावा विषय की आवश्यकता के अनुसार कुछ प्रयोगशाला (लैब) कक्षाएं आयोजित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

    meerut report sampadkiya school tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

    July 22, 2026

    राज्यपाल आनंदीबेन ने किया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नए भवन का उद्घाटन

    July 22, 2026

    ईरान पर अमरीकी हमले तेज, ईरान की भी जवाबी कार्रवाई

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.