Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अफसरों व जनप्रतिनिधियों के खर्च कम कर किए जाएं महंगाई से निपटने के उपाय, आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का कारण बनेगी
    देश

    अफसरों व जनप्रतिनिधियों के खर्च कम कर किए जाएं महंगाई से निपटने के उपाय, आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का कारण बनेगी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 14, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अभी खाने की थाली की बढ़ी कीमत से संबध्ंा खबर को नागरिक भूला भी नहीं पाए कि चाय की कीमत बढ़ने के नाम पर अमूल दूध और पंजाब में वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए। महंगाई बढ़ रही है इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता लेकिन एक तरफ सरकार चाहे वह किसी की भी हो कुछ लोगों को विभिन्न तरीके से मुफ्त की रेवड़ियां बांटने में कोई कमी नहीं कर रहा है कोई बिजली मुफ्त देने की बात करता है तो कोई राशन या पैसे डलवाने की बात करता है। इन लोकलुभावने वादों को पूरा करने के प्रयास भी होते हैं। ऐसेे में दूध की कीमत बढ़ाना सही नहीं कह सकते। पहली बात तो यह कि सरकारी और अर्द्धसरकारी दुग्ध संस्थानाओं को अपने अफसरों व रखरखाव के खर्चे कम कर चारे का इंतजाम करना चाहिए ना कि दूध के दाम बढ़ाकर हर आदमी को आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाए। यह कहने में कोई हर्ज नहीं करता हूं कि जिस प्रकार इमरजेंसी में शादी में आमंत्रितों की संख्या तय कर दी गई थी और मिठाई व पकवान परोसने पर रोक लगाई गई थी और हलवाईयों की दुकान पर दूध से बने व्यंजन बिकने पर रोक लगी थी तो ऐसा ही कदम सरकार अब उठाकर दूध व अन्य चीजों की महंगाई रोकने के लिए प्रयास करे। क्योंकि दूध ऐसी वस्तु है जो अमीर गरीब व्यापारी कर्मचारी सभी के काम आता है। और इसके रेट बढ़ने से साधन संपन्न लोगों पर कोई असर ना पड़े लेकिन गरीब आदमी पर दो रुपये किलो बढ़ना सही नहीं है। क्योंकि अगर वो २५० ग्राम भी दूध लेता है तो १५ रुपये महीना का खर्च बढ़ता है जो उसका बजट प्रभावित करने में काफी है। इसलिए दूध दही के दर बढ़ाने की बजाय मिठाईयां रसगुल्ले आदि पर रोक लगाई जाए और जिस प्रकार इमरजेंसी में इसकी रोकथाम के उपाय किए जाते थे वो किए जाएं लेकिन यह ध्यान रखा जाए कि आम आदमी महंगाई झेलने की स्थिति में नहीं है क्योंकि जितनी महंगाई बढ़ चुकी है उसके हिसाब से कमाई नहीं बढ़ रही है और ना ही असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है ऐसे में खाने पीने की चीजों में बढ़ोत्तरी आम आदमी के ऊपर मानसिक और आर्थिक अत्याचार ही कहा जा सकता है। सही तो यह हो कि महंगाई के कारणों मुफ्त उपहार देना, अफसरों व जनप्रतिनिधियों को नित नई सुविधाएं रोक दी जाए तो इसमें कोई परेशानी नहीं होगी।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.