नई दिल्ली, 14 मई (ता)। भारतीय सड़कों पर राज करने वाली प्रीमियम सेडान होंडा सिटी एक बार फर नए अवतार में दस्तक देने वाली है। होंडा कार्स इंडिया 22 मई 2026 को यह फैसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले यह कार पहली बार बिना किसी कवर के स्पॉट हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कार का नया डिजाइन और कई अपडेट साफ दिखाई दे रहे हैं।
नई होंडा सिटी के फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार इसमें नए LED हेडलैंप्स, इंटीग्रेटेड DRLs, नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड Honda H बैज और ज्यादा शार्प फ्रंट बंपर मिल सकता है। नई डिजाइन कार को पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देती है। हालांकि यह पूरी तरह नया मॉडल नहीं है, बल्कि मौजूदा डिजाइन का इवोल्यूशनरी अपडेट माना जा रहा है।
साइड और रियर प्रोफाइल में क्या बदलेगा?
लीक्स के अनुसार कार की साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसी ही हो सकती है, लेकिन नए अलॉय व्हील्स, हल्के कॉस्मेटिक बदलाव दिख सकते हैं। हालांकि रियर डिजाइन पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार नए टेललैंप्स और अपडेटेड रियर बंपर देखने को मिल सकते हैं।
लीक्स रिपोर्ट में नई सिटी फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कई छोटे लेकिन जरूरी बदलाव मिलने की संभावना जताई गई है। संभावित फीचर्स में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360 डिग्री कैमरा के साथ डैशबोर्ड लेआउट में भी हल्के बदलाव किए जा सकते हैं।
इसी के साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखते हुए इस कार में छह एयरबैग्स, ADAS फीचर्स, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम असिस्ट और लेन सपोर्ट फीचर्स होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। यानी सेफ्टी के मामले में यह कार पहले की तरह मजबूत बनी रहेगी।
नई Honda City Facelift में इंजन ऑप्शन्स में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया जा सकता है, जो 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी लाइनअप में जारी रख सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
ऐसा माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद नई होंडा सिटी का ह्यूंदै वर्ना, स्कोडा स्लेविया और फोक्सवैगन जैसी प्रीमियम सेडान्स से मुकाबला हो सकता है। हालांकि SUV ट्रेंड बढ़ने के बावजूद यह भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। इसकी वजह कम्फर्टेबल राइड, भरोसेमंद इंजन, प्रीमियम केबिन और मजबूत ब्रांड वैल्यू मानी जाती है। नई फेसलिफ्ट के साथ कंपनी इसे और ज्यादा आधुनिक बनाने की तैयारी में है।
Trending
- 28 टूरिस्ट की ट्रैवलर खाई में गिरी, उछलकर बाहर गिरीं दो महिलाओं की मौत
- मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी
- राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग
- युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है
- तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
- अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
- एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
- मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी

