Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक एचआईवी संक्रमित
    देश

    देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक एचआईवी संक्रमित

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 14, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 14 मई। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के कैंट क्षेत्र में किशन नगर एक्सटेंशन में क्षेत्रीय लोगों के हंगामें के बाद स्कूल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे किराए पर दिए गए कमरों में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को पीड़ित मानते हुए वहां से मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है।

    स्कूल के पीछे किराए पर लिए गए जिन कमरों में सेक्स रैकेट चल रहा था, वहां से लड़कियों की रेट लिस्ट और हिसाब की नोटबुक भी बरामद हुई है। रेस्क्यू की गई युवतियों में से एक एचआईवी संक्रमित होने का भी अंदेशा है।

    पुलिस से अनुसार, क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्कूल परिसर के पिछले हिस्से में किराए पर लिए गए कमरों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में छापेमारी की। जहां दो पुरुष और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, दवाइयां, कंडोम, कुछ डिजिटल स्टोरेज डिवाइस और लेन-देन से जुड़ी एक डायरी भी बरामद की गई है।

    वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से रात के समय यहां पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही हो रही थी। शुरुआत में किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि सामने के हिस्से में प्ले ग्रुप स्कूल संचालित किया जा रहा था, लेकिन बाद में जब बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी तो क्षेत्रवासियों को संदेह हुआ और उन्होंने विरोध जताया।

    मामले की जानकारी फैलते ही लोग यहां एकत्र हो गए और प्रदर्शन भी किया। शिकायत मिलने पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से आशीष कुमार पांडे (42) पुत्र सुरेश चन्द पांडे निवासी प्लाट नंबर-84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान और जंग बहादुर (50) पुत्र खड़ग सिंह निवासी डी-22 नारायण सिंह सर्किल जनता कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। इनमें से आशीष पांडे पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है।

    छापेमारी के दौरान कमरों में मिले मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और हिसाब-किताब वाली डायरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जिनसे ग्राहकों, पैसों के लेन-देन और संपर्कों से जुड़ी अहम जानकारी हो सकती है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। रेस्क्यू की गई युवतियों में से एक युवती के बैग से एचआईवी के इलाज से जुड़ा एक मेडिकल दस्तावेज मिला है। हालांकि, मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    इनके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। छानबीन में सामने आया है कि रेस्क्यू की गईं युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली क्षेत्र से आई थीं, जिन्हें देहरादून में काम दिलाने के नाम पर यहां लाया गया था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

    dehradun tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.