नई दिल्ली, 23 मई (ता)। भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों के भीतर यहां तीसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। भारत में जहां 10 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच रुपए की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 6 रुपए की कटौती देखने को मिली है। पाकिस्तान सरकार ने गत दिवस पेट्रोल की कीमत में 6 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत में 6.80 रुपए की कटौती की है।
पाकिस्तान सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के बाद यहां पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत 402.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बता दें कि सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते यहां ईंधन की कीमतों में कटौती की है। इससे पहले पिछले हफ्ते सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती की थी।
बता दें कि फरवरी महीने में ईरान, इजरायल और अमरीका की जंग शुरू होने के बाद से ही पाकिस्तान सरकार हर हफ्ते शुक्रवार को पेट्रोल डीजल के दामों की समीक्षा करती है। इस दौरान देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और कई बार कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

