लखनऊ, 04 अप्रैल (जन)। यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को ज्यादा बोलने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। लखनऊ में अजय राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। मैं अरविंद केजरीवाल को 2014 से जानता हूं, जब वे वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। वह पूरी तरह से भाजपा के साथ मिले हुए हैं। राघव चड्ढा भाजपा के खिलाफ कुछ ज्यादा बोल दिया, इसीलिए उन्हें हटा दिया गया…
Author: admin
आजमगढ़, 04 अप्रैल (अम)। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी सवालों के घेरे में आ गई है। वर्तमान बूथ अध्यक्ष नागेंद्र दुबे के भाई ओमकार दुबे की हत्या में नामजद लालचंद यादव को जिलामंत्री बनाया गया है। ओमकार दुबे की हत्या मार्च 2020 में हुई थी।आजमगढ़ की जिला कार्यकारिणी और जिला कार्य समिति सूची गत दिवस जारी की गई। इसमें 31 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। इसमें लालचंद यादव का नाम भी है। इस पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष नागेंद्र दुबे ने सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि भाजपा कानून व्यवस्था और अनुशासन की बात करती है। हत्या के…
लखनऊ 04 अप्रैल। यूपी एटीएस ने गुरुवार को लखनऊ से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा शुक्रवार को किया। एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी नंबरों से जुड़े थे। लखनऊ समेत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, रेलवे स्टेशनों और गाड़ियों में विस्फोट करने की फिराक में थे। आतंकियों की पहचान साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई है। साकिब इस गिरोह का सरगना है। इनके पास…
दलबदल को रोकने हेतु हिमाचल विधानसभा में सदस्यों के वेतन भत्ते और पेंशन संशोधन विधेयक 2026 बिल पारित कर दिया। जो अब प्रदेश के महामहिम राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति प्राप्त होते ही यह लागू हो जाएगा एक खबर से पता चलता है कि भाजपा ने इस कदम को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। भाजपा नेता रणदीप शर्मा का कहना है कि यह पूर्व कांग्रेस विधयकों को सजा देने के लिए लाया गया है अगर ऐसा है भी तो इसमें परेशानी क्या है दलबदल रोकने की बात तो हमेशा ही होती रही है इससे इस खबर को पढ़कर…
चौधरी सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सकौती में हुई अंतरराष्ट्रीय जाट समाज के सम्मेलन में बहन बेटी की शादी को लेकर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक रामाअवतार पलसानिया द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर चौधरी चरण सिंह के प्रशंसकों व रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं में नाराजगी है जो होनी भी चाहिए। जबकि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के इस बयान से पल्ला झाड़ते हुए इसे पलसानिया का निजी बयान बताया गया है। जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि किसानों के मसीहा पर ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं तो दूसरी ओर राम अवतार पलसानिया ने अपने बयान पर…
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी देहात अंशिका वर्मा की हुई शादी और इससे जुड़े समारोहों को लेकर बवाल क्यों यह बात समझ से बाहर है। सबसे बड़ी बात कि यूपी के पूर्व सीएम सपा मुखिया ने इस शादी में ना जाने की बात क्यों कही और जो नेता फिर भी गए उनसे इस बारे में पूछने की बात खबरों के अनुसार कही जा रही है। सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों। कुछ लोगों का कहना है कि यह शाही शादी थी। तो ऐसी शाही शादियां तो अब देश में होती हैं तो इसमें ऐसी…
साक्षरता को लेकर बढ़ रही रुचि में आर्ट पेटिंग को लेकर छात्रों में वो उत्साह ना हो जो अन्य विषयों को लेकर होता है क्योंकि ज्यादातर का मानना है कि आर्ट की पढ़ाई से भविष्य उज्ज्वल नहीं हो पाता है। मुझे लगता है कि देश के मशहूर राजा रवि वर्मा की बनाई भगवान कृष्ण और माता यशोदा की बनाई पेटिंग बीते दिनों मुंबई में १६6.२० करोड़ रुपये में बिकी। सैफरिन आर्ट के स्प्रिन लाइट के जरिए हुई नीलामी में बिकी यह पेटिंग सबसे महंगी बिकने वाली कलाकृति है। पूर्व में विवादित रहे पेंटर एमएफ हुसैन की अनटराइट रुल की पेटिंग…
शामली, 03 अप्रैल (अम)। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने शामली में एनईईटी परीक्षा केंद्र की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंपकर शामली में एनईईटी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की।सपा सांसद इकरा हसन ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के लिए शामली जनपद में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं है। इसकी वजह से यहां के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूर के जनपदों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक, मानसिक और परिवहन संबंधी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा…
नई दिल्ली, 03 अप्रैल (दि)। हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया की पॉपुलर सीरीज ‘यूफोरिया’ के सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही इसके बाद इस साल उनकी कई बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने बड़ा ऐलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस थोड़े दुखी नजर आ रहे हैं।एक इंटरव्यू के दौरान, जहां वह अपने को-स्टार रॉबर्ट पैटिनसन के साथ बात कर रही थीं, जेंडाया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे बस उम्मीद है कि लोग मुझसे बोर नहीं होंगे।’ उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें हर तरह के सपोर्ट…
जयपुर 03 अप्रैल। राजस्थान के प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसका सीधा असर अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर पड़ने लगा है. नई दरें लागू होते ही पर्यटकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है और इससे पर्यटन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग की ओर से सफारी शुल्क में की गई इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि पार्क के रखरखाव, वन्यजीव संरक्षण और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है.…
