Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
    • संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला
    • प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची
    • महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीएम मोदी के मुरीद हुए कनाडा के पीएम कार्नी बताया बेजोड़ व्यक्ति
    देश

    पीएम मोदी के मुरीद हुए कनाडा के पीएम कार्नी बताया बेजोड़ व्यक्ति

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 6, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिडनी/नई दिल्ली, 06 मार्च। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहे। कनाडाई पीएम के तौर पर यह कार्नी का पहला अधिकारिक भारत दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने कई व्यापारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी द्विपक्षीय बातचीत की और दोनों देशों के संबंधों में सुधार के साथ ही कई सेक्टर्स में पार्टनरशिप को बढ़ाने पर भी सहमति जताई। कार्नी अब भारत से ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।
    ऑस्ट्रेलिया में एक कार्यक्रम के दौरान एक मॉडरेटर ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा और प्रभावी व्यक्ति कहा। ऐसे में अपने भारत दौरे का अनुभव शेयर करते हुए कार्नी ने कहा कि पीएम मोदी बिल्कुल हटके और बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने 25 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और अब भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर, पब्लिक ऑफिस में रहते हुए उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। पीएम मोदी लगभग हर वीकेंड पर कैंपेन करते हैं और उनकी रैलियों में 2,50,000 तक लोग आते हैं जो एक कमाल की बात है।
    कार्नी ने आगे कहा कि पीएम मोदी का फोकस परिणाम देने पर रहता है, खासकर फाइनेंशियल सुधार और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के ज़रिए पेमेंट में बदलाव।” कार्नी ने भारत के यूपीआई सिस्टम की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह रियल टाइम में सीधे लोगों को पैसे ट्रांसफर करने में मदद करता है, लीकेज कम करता है और बड़ी संख्या में लोगों को फॉर्मल इकॉनमी में लाता है।
    उन्होंने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम और यूपीआई की विशेष रूप से तारीफ की। कार्नी ने कहा कि मोदी ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है जिसे कोई भी अपना सकता है। इस तकनीक की वजह से पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे लोगों के खातों में पहुंचता है। इसमें किसी भी तरह की हेराफेरी की गुंजाइश नहीं रहती। इस बदलाव ने करोड़ों लोगों को देश की मुख्य अर्थव्यवस्था से जोड़ दिया है।
    कार्नी का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए था। इस दौरान तकनीक और संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने इसे साझेदारी का नया दौर करार दिया। कार्नी ने भरोसा दिलाया कि कनाडा भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में पूरी मदद करेगा। कनाडाई कंपनी कैमेको ने भारत को यूरेनियम सप्लाई करने के लिए एक लंबा समझौता किया है।
    दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर भी बातचीत चल रही है। भारत और कनाडा अपने पुराने रक्षा समझौते को फिर से नया करने की प्रक्रिया में हैं। कार्नी ने बताया कि लगभग 20 लाख भारतीय मूल के लोग कनाडा में रहते हैं। हजारों लोग हर साल दोनों देशों के बीच यात्रा करते हैं। इससे दोनों देशों के बीच आपसी और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत मजबूत होते हैं।

    calls him an exceptional person Canadian PM Carney praises PM Modi Desh New Delhi Sydney tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

    August 26, 2026

    संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला

    August 26, 2026

    प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.