Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»करणी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष शक्ति ठाकुर को अरेस्ट किया
    न्यूज़

    करणी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष शक्ति ठाकुर को अरेस्ट किया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर, 06 मार्च (भा)। पुलिस को शिवालिक फार्म हाउस पर हुए गोलीकांड और हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। गत दिवस पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी श्री राजपूत करणी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष शक्ति ठाकुर को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद हुई है।
    यह घटना 8 फरवरी 2026 को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शिवालिक फार्म हाउस में हुई थी। जमीन और प्लॉटिंग के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी में साधारण सिर निवासी शिवम राणा की मौत हो गई थी, जबकि मनीष और योगेंद्र नाम के दो युवक गोली लगने से घायल हो गए थे। मामले में थाना बिहारीगढ़ में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से शक्ति ठाकुर फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर खुद को बेगुनाह बता रहा था और आत्मसमर्पण करने की बात कह रहा था।
    बिहारीगढ़ पुलिस ने उसे गत दिवस गणेशपुर से मोहंड की ओर जाने वाले रास्ते पर वन विभाग की चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी शक्ति ठाकुर ने कहा कि देहरादून निवासी सुनील वर्मा और गुरुग्राम निवासी पंकज शर्मा के बीच प्लॉटिंग के पैसों और शिवालिक क्षेत्र में दो बीघा जमीन को लेकर विवाद था।
    बातचीत के लिए दोनों पक्ष फार्म हाउस पर इकट्ठा हुए थे, लेकिन कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और वारदात के बाद फरार हो गया था। शक्ति ठाकुर के खिलाफ पहले भी उत्तराखंड राज्य के देहरादून के थाना पटेलनगर में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

    Karni Sena Karni Sena's Uttarakhand president Shakti Thakur arrested saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.