शामली, 07 मार्च (अम)। यूजीसी कानून के विरोध एवं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण को लेकर सुर्खियों में आने पर शासन से बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री गत दिवस फिर से शामली पहुंचे। निलंबन में शामली जिले से संबंद्ध किए गए अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप पत्र का जवाब देने के लिए डीएम से एक माह का समय और मांगा। इसके अलावा आलइंडिया ब्राह्मण महासभा ने उनका स्वागत किया।
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी 2026 को यूजीसी के नए नियमों, कथित धार्मिक अपमान और शंकराचार्य के अपमान के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। बाद में शासन ने उन्हें निलंबित करते हुए जिलाधिकारी शामली कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। इस पर डीएम शामली ने उन्हें नोटिस भेजा था। गत नौ फरवरी में अलंकार अग्निहोत्री शामली पहुंचकर डीएम अरविंद कुमार चौहान से नोटिस रिसीव कर आरोप पत्र के जवाब के लिए एक माह का समय मांगा था।
उप्र सरकार ने बरेली में तैनात नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को अनुशासनहीनता के आरोप में 26 जनवरी की देर रात निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद उन्हें शामली के जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इससे पहले, अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों, विशेषकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े एक मामले पर नाराजगी जताते हुए 26 जनवरी को दिन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर विवाद उत्पन्न हो गया था।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

