फर्रुखाबाद, 14 मार्च (भा)। यूपी के फर्रुखाबाद जिला में गत दिवस गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग को चक्कर आ गया और वह गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने उनका सीना दबाया मामले की जानकारी परिजनों को दी। हालांकि परिजनों के पहुंचने से पहले ही मौजूद लोग उसे नर्सिंग होम ले गए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कहा गया कि बुजुर्ग बीमार थे। उनका उपचार भी चल रहा था। हालांकि अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन ये सच्चाई है कि घर का चूल्हा जले, इसीलिए बुजुर्ग सिलिंडर की लाइन में लगे थे।
सोशल मीडिया पर वीडिओ के अनुसार, मोहल्ला मनिहारी निवासी 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी गत दिवस शहर के लाल सराय में स्थित गैस एजेंसी के पीछे गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए गए हुए थे। परिवार के लोगों ने कहा कि सुबह यह घर से सिलेंडर लेने गए थे। वही एजेंसी के पीछे स्थित गोदाम पर लाइन में लगे थे।
इस दौरान उन्हें चक्कर आया और गिर गए वहां मौजूद लोगों ने उनका सीन दबाया यानी कि सीपीआर देने की कोशिश की। इसके बाद वह लोग निजी नर्सिंग होम लेकर गए। परिवार के लोगों का कहना है सूचना पर वह भी निजी नर्सिंग होम पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें मृत बता दिया। मृतक बुजुर्ग के रिश्तेदारों ने कहा कि वह बीमार थे।
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने कहा कि इसकी जानकारी मिली है। गैस एजेंसी से पता चला है कि उसके ऑफिस के पास ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि पीछे गोदाम है, वहां पर वह गए होंगे। वह सुबह 9ः30 बजे गया होगा और जाने के तुरंत बाद ही गिर गए। ऐसा भी नहीं है कि वह सुबह से लाइन में लगे थे। उम्र करीब 75 साल की थी, उन्होंने कहा कि वह पहले से बीमार थे। जिले में गैस की कोई समस्या नहीं है। लगातार पूर्ति आ रही है। लगातार डिस्ट्रीब्यूशन हो रहा है। उस एजेंसी पर भी गत दिवस 526 सिलेंडर वितरित किए गए हैं। उस एजेंसी में करीब 600 की बुकिंग थी। सभी को गैस उपलब्ध कराई गई है। अब भी एजेंसी पर स्टॉक उपलब्ध है। बाकी गैस एजेंसी पर इंस्पेक्टर को भेजा गया है।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

