नई दिल्ली, 27 मई (ता)। बंगाल जीतने के बाद केंद्र सरकार अब घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए चक्रव्यूह रच चुकी है। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस हाई पावर कमेटी का ऐलान किया था, उसका गठन कर दिया गया है। अब एक्शन तेज होगा। गृहमंत्री ने कहा कि घुसपैठियों को बाहर करने के लिए जो ‘हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज’ बनाई है, उसमें काफी अनुभवी चेहरे हैं। यह टीम किसी भी दबाव में आए बिना, वैज्ञानिक और कानूनी तरीके से घुसपैठियों के पैटर्न का पर्दाफाश करेगी। इस…
Author: admin
बीकानेर, 27 मई (ता)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गत दिवस बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बातचीत में कहा कि बीएसएफ को अपनी परंपरागत ड्यूटी से आगे बढक़र नए सुरक्षा आयामों पर काम करना होगा। गृहमंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पहुंचकर प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने यहां कहा कि 50 किलोमीटर तक असामान्य गतिविधियों पर नजर रखें। बीएसएफ की जिम्मेदारी है कि सीमा से लगे 50 किलोमीटर के गांवों में होने वाले किसी भी अवैध निर्माण की जानकारी सिविल प्रशासन और पुलिस को दें।श्री शाह ने…
मेरठ 27 मई (प्र)। वेस्ट एंड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को खाली करने के पीपी एक्ट के नोटिस के तहत मंगलवार को रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय में सुनवाई हुई। इस सुनवाई में 10 जून को अगली और अंतिम सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) विनीत कुमार के समक्ष स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रशासन ने हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर दी है। कोर्ट ने अभी सुनवाई की तिथि तय नहीं की है। डीईओ ने कहा गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल जिस जमीन में बना है, वह बंगला…
तेहरान/नई दिल्ली, 27 मई (ता)। पश्चिम एशिया में जारी संकट बुरी तरह से उलझता नजर आ रहा है। एक तरफ अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो किसी भी हाल में इस युद्ध को अमरीका के लिए जीत साबित करने में लगे हुए हैं, तो दूसरी तरफ ईरान है, जो अपने दशकों पुराने अमरीकी डर का सामना करके और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है। इसी निडरता का परिचय देते हुए शांति समझौते के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने साफ कर दिया है कि अब से खाड़ी देश अमरीकी ठिकानों के लिए ढाल की तरह काम नहीं कर पाएंगे।…
नई दिल्ली, 27 मई (ता)। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला आज बुधवार 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबला हारने वाली टीम का आईपीएल का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम से भिड़ेगी और फिर फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेगी। आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के इस सीजन…
मेरठ 27 मई (प्र)। शाही ईदगाह समेत शहर की दीगर मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई जायेगी। गर्मी देखते हुए ज्यादातर मस्जिदों में सुबह 7 बजे नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया है। उधर मस्जिद आलमगीर के पेश-ए-इमाम मौलाना मुफ्ती जमील कैलवी ने ईद-उल-अजहा की नमाज का लोगों को तरीका बताया है। मौलाना मुफ्ती जमील कैलवी ने बताया कि बकरीद में भी दो रकआत वाजिब नमाज में छह जायद तकबीरें होती हैं। पहले जब हम नमाज के लिए नियत करके इमाम के पीछे खड़े हों तो इमाम साहब के साथ अल्लाहो अकबर कहने पर हाथ बांध लें। इसके बाद इमाम…
नई दिल्ली, 27 मई (ता)। खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री गत 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 में 1.87 लाख करोड़ रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में खादी एवं ग्रामोद्योगों का उत्पादन 1,25,296 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान बिक्री भी 1,87,105 करोड़ रही, जो अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। खादी वस्त्रों का उत्पादन 3,974 करोड़ रुपए और बिक्री 7,869 करोड़ रुपए रही। वहीं, ग्रामोद्योग क्षेत्र की वस्तुओं का उत्पादन 1,21,322 करोड़ रुपए और बिक्री 30,073 करोड़ रुपए रही। ग्रामोद्योग…
नई दिल्ली 26 मई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और अन्य कारणों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन के देश के वर्तमान और भविष्य के लिए बहुत बड़ी चुनौती बताया है। घुसपैठ को लेकर सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (रिटा) को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में कहा- यह कमिटी अवैध घुसपैठ और अन्य असामान्य कारणों…
केन्द्र हो या प्रदेश की सरकार और बड़े जनप्रतिनिधि सार्वजनिक मंचों पर स्कूल आदि में होने वाले आयोजनों में कई बार यह कह चुके है कि हर स्कूल में महिलाओं के शौचालय अलग से हों ओर सेनेट्री नेपकिन उपलब्ध कराये जिससे वह बिना डरे स्कूल आयें और अपनी पढ़ाई पूरी करें इस संदर्भ में जागरूकता की भी कोई कमी नहीं है क्योंकि कई बड़े फिल्म स्टार फिल्में बना चुके हैं दूसरी तरफ कई सामाजिक संगठन और महिलाओं के द्वारा भी जागरूकता रैली निकालने के अतिरिक्त इन दो बातों के समाधान के लिए प्रयास किये जा रहे हैं बीती ३० जनवरी…
मेरठ 26 मई (प्र)। 31 मई को प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा में केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। छात्र-छात्राओं को जांच के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश मिलेगा। पेपर को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी होगी। प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा में चार लाख से अधिक छात्र पेपर देने जा रहे हैं जबकि मेरठ मंडल के छह जिलों में 30 हजार से अधिक विद्यार्थी पेपर देंगे। परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी और साइबर कैफे बंद रहेंगे। सभी केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा…
