Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ऐतिहासिक छलांग खादी और ग्रामोद्योग की
    देश

    ऐतिहासिक छलांग खादी और ग्रामोद्योग की

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 27, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 27 मई (ता)। खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री गत 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 में 1.87 लाख करोड़ रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में खादी एवं ग्रामोद्योगों का उत्पादन 1,25,296 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान बिक्री भी 1,87,105 करोड़ रही, जो अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। खादी वस्त्रों का उत्पादन 3,974 करोड़ रुपए और बिक्री 7,869 करोड़ रुपए रही। वहीं, ग्रामोद्योग क्षेत्र की वस्तुओं का उत्पादन 1,21,322 करोड़ रुपए और बिक्री 30,073 करोड़ रुपए रही। ग्रामोद्योग क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 में 1.99 करोड़ लोगों को रोजगार मिला, जो ग्रामीण आजीविका सृजन में इस क्षेत्र की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। खादी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विपणन गतिविधियों के माध्यम से 30.83 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की गई है।
    अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और घर-घर स्वदेशी जैसे अभियानों के प्रभाव से ग्रामोद्योग उत्पादों की मांग में निरंतर वृद्धि हुई है, जिससे यह क्षेत्र ग्रामीण उद्योगों के विस्तार, बाजार सुदृढ़ीकरण और रोजगार सृजन का एक प्रमुख आधार बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 साल में उत्पादन में 380 प्रतिशत और बिक्री में 501 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बारह साल में रोजगार सृजन 56 प्रतिशत बढ़ा है और 2.04 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। केवीआईसी की योजनाएं वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही हैं।
    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में 66,494 नई इकाइयों की स्थापना की गई, जिनके लिए 7,375 करोड़ रुपए के ऋण के विरुद्ध 2,457 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी सब्सिडी वितरित की गई। इन इकाइयों के माध्यम से 7,31,434 लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ। वित्त वर्ष 2025-26 में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की सरकारी आपूर्ति बढक़र 92.08 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो इस क्षेत्र की बढ़ती स्वीकार्यता और संस्थागत मांग को दर्शाती है।

    business Desh Historic leap of Khadi and Village Industries New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित

    August 2, 2026

    UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    August 2, 2026

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.