तेहरान/नई दिल्ली, 27 मई (ता)। पश्चिम एशिया में जारी संकट बुरी तरह से उलझता नजर आ रहा है। एक तरफ अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो किसी भी हाल में इस युद्ध को अमरीका के लिए जीत साबित करने में लगे हुए हैं, तो दूसरी तरफ ईरान है, जो अपने दशकों पुराने अमरीकी डर का सामना करके और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है। इसी निडरता का परिचय देते हुए शांति समझौते के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने साफ कर दिया है कि अब से खाड़ी देश अमरीकी ठिकानों के लिए ढाल की तरह काम नहीं कर पाएंगे। ईद-अल-अजहा के मौके पर खामेनेई ने ईरानी लोगों के लिए एक लिखित बयान जारी किया। इस बयान में खामेनेई ने अमरीका के साथ चल रही शांति वार्ता को लेकर भी बात की।
इतना ही नहीं युद्ध की स्थिति को लेकर उन्होंने साफ किया कि अब ईरान अमरीकी ठिकानों पर हमला करने से नहीं चूकेगा। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि समय के हाथ अब पीछे की तरफ नहीं मुड़ेंगे और क्षेत्र की जनता और जमीन अब अमरीकी ठिकानों के लिए ढाल का काम नहीं करेगी। अमरीका को अब इस क्षेत्र में बुराई फैलाने या सैन्य अड्डा स्थापित करने का सुरक्षित आश्रय नहीं मिलेगा। बता दें कि खामेनेई का इशारा यहां पर युद्ध के समय अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाने को लेकर था।
ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमरीका को ‘महान शैतान’ और इजरायल को ‘उसका पाला हुआ जानवर’ बताते हुए देश के सशस्त्र बलों की सराहना की। खामेनेई ने दावा किया कि इजरायल अपने अंतिम चरण के करीब पहुंच रहा है और यह देश अगले 25 वर्षों में अस्तित्व में नहीं रहेगा। हम उसका नामोनिशान मिटा देंगे। अमरीका को ‘महान शैतान’ और इजरायल को ‘उसका पाला हुआ जानवर’ बताते हुए ईरानी नेता ने देश की सेना की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि बहादुर मुजाहिदीन और जान कुर्बान करने वाली सेना ने ईश्वर पर भरोसा रखते हुए और जमीन, हवा और समुद्र में अपनी मिसाइलों और ड्रोन के जरिए ‘महान शैतान’ यानी अमरीका और उसके पाले हुए जानवर जायोनी शासन पर (अपने हथियार) बरसाए।
Trending
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश

