Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लगातार आ रही थी खांसी, दो साल के बच्चे के फेफड़े में मिला रिमोट का बल्ब
    • स्कूल टॉप करने वाली परी को थाना अध्यक्ष ने किया सम्मानित
    • रूसी टैंक डिजाइनर ने भारत के 3600 से ज्यादा टैंकों को अपग्रेड करने का ऑफर दिया
    • लाहुल-स्पीति में बढ़ रहा घेपन झील का आकार, तबाही का खतरा, चेतावनी जारी
    • पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े चार आरोपित गिरफ्तार
    • दिल्ली का जीमखाना क्लब जैसा कोई संकट एलेक्जेडर क्लब और मेरठ क्लब पर ना आये इसलिए पदाधिकारियों को सोच समझकर निर्णय लेने होंगे, मैसोनिक लॉज के बराबर की जमीन हुई खाली
    • कहीं नजर नहीं आया नौतपा का असर, मौसम विभाग समयानुकूल पूरी सूचना दे तो बहुत उपयोगी है
    • लोन देने में आना कानी करने वाले बैंक अधिकारियों को दी जाए सेवानिवृति, सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को अनिवार्य रुप से मिले
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े चार आरोपित गिरफ्तार
    देश

    पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े चार आरोपित गिरफ्तार

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 28 मई। पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी से संपर्क रखने वाले चार आरोपितों को यूपी एटीएस की टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों से शहजाद भट्टी के साथ ही दूसरे पाकिस्तानी गैंग्सटर आबिद जट्ट ने भी संपर्क किया था। एटीएस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शहजाद भट्टी से इंटरनेट मीडिया पर संपर्क रखने वाले 23 युवकों को एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। यह युवक मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड दिया गया।

    यूपी एटीएस को अन्य सहयोगी इकाइयों से पिछले काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी व आबिद जट्ट पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारों पर भारतीय युवाओं को भ्रमित कर भारत में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए उकसा रहे थे। यूपी एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक पिछले काफी समय से महकाब व शाहरूख निवासी गांव ठीक्का कलां सहारनपुर, गगनदीप उर्फ गुरी सिंह निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर, मुशर्रफ निवासी गांव ढंढेरा रुड़की, हरिद्वार के सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखी जा रही थी।

    गिरफ्तार इन चारों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से वह शहजाद आबिद से जुड़े थे। आबिद ने इन लोगों को दूसरे प्रदेश की एक राजनैतिक पार्टी के कार्यालय व अस्पताल तथा एक अन्य व्यक्ति (जिसके कई स्कूल हैं) को निशाना बनाकर उड़ाने के लिए व रेकी करने के लिए कहा था। आबिद ने चारों आरोपितों को यह भी कहा था कि काम हो जाने के बाद उन्हें अगला टारगेट भी दिया जाएगा। आबिद ने वीडियो काल के माध्यम से चारों आरोपितों को भारत में कई जगहों पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर दहशत फैलाने की बात भी कही थी। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा नक्युक्कों को अपने साथ जोड़ने के लिए कहा था आतंकी मंसूबों को अंजाम देने के लिए महकाब व गगनदीप ने अपने साथ शाहरूख व मुशर्रफ को भी जोड़ा था। इन्होंने मुशर्रफ व शाहरूख को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अस्पताल उड़ाने के लिए रेकी करने और हथियार खरीदने की बात भी की थी। महकाब व गगनदीप ने नौएड़ा में एक मीटिंग की थी। इस मीटिंग में ही आरोपितों के बीच रुपये व हथियार आदि लेने की बात हुई थी।

    saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लगातार आ रही थी खांसी, दो साल के बच्चे के फेफड़े में मिला रिमोट का बल्ब

    May 28, 2026

    स्कूल टॉप करने वाली परी को थाना अध्यक्ष ने किया सम्मानित

    May 28, 2026

    रूसी टैंक डिजाइनर ने भारत के 3600 से ज्यादा टैंकों को अपग्रेड करने का ऑफर दिया

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.