Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»साउथ दिल्ली में साकेत से बदरपुर तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, DMRC ने शुरू किया मेगा प्रोजेक्ट
    देश

    साउथ दिल्ली में साकेत से बदरपुर तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, DMRC ने शुरू किया मेगा प्रोजेक्ट

    adminBy adminMay 27, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 27 मई। दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में रहने वाले लाखों लोगों और वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोजाना घंटों ट्रैफिक जाम से जूझने पड़ता है. इस समस्या को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने साकेत से बदरपुर तक ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. इस परियोजना के तहत एलिवेटेड कॉरिडोर, अंडरपास और कई प्रमुख सड़कों का दोबारा विकास किया जाएगा ताकि लोगों का सफर पहले से ज्यादा तेज और आसान बन सके. सबसे ज्यादा फायदा संगम विहार, खानपुर, पुल प्रह्लादपुर, अंबेडकर नगर और बदरपुर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को मिलने की उम्मीद है, जहां रोजाना लंबा जाम आम बात बन चुका है. इस योजना से ऑफिस जाने वाले लोगों, छात्रों और व्यापारिक वाहनों को बड़ी राहत मिल सकती है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य मेहरौली-बदरपुर (MB) रोड पर बढ़ते ट्रैफिक बोझ को कम करना है. इस सड़क पर भारी वाहनों, सड़क किनारे पार्किंग और घनी आबादी की वजह से हर दिन लंबा जाम लगता है. नई योजना के अनुसार संगम विहार से मां आनंदमयी मार्ग तक करीब 5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा. इसके अलावा पुल प्रह्लादपुर से बदरपुर की तरफ करीब 1.1 किलोमीटर लंबा एक और एलिवेटेड हिस्सा तैयार किया जाएगा. वहीं मां आनंदमयी मार्ग से पुल प्रह्लादपुर तक के 1.9 किलोमीटर के हिस्से को UTTIPEC ट्रैफिक मानकों के अनुसार दोबारा डिजाइन किया जाएगा, जिसमें बेहतर सड़क व्यवस्था, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ते और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम शामिल होंगे.

    यह परियोजना साकेत G-ब्लॉक, अंबेडकर नगर, खानपुर और पुल प्रह्लादपुर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ेगी. साथ ही मौजूदा फ्लाईओवर और मेट्रो कॉरिडोर के साथ भी इसका एकीकरण किया जाएगा. इस मेगा प्रोजेक्ट में सिर्फ फ्लाईओवर ही नहीं बल्कि अंडरपास, सबवे और टनल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल की जाएंगी. इससे अलग-अलग मार्गों पर ट्रैफिक रुकावट कम होगी और दक्षिण दिल्ली से बदरपुर बॉर्डर तक सफर आसान हो सकेगा. परियोजना को मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर और फ्लाईओवर नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके. अधिकारियों का मानना है कि इस योजना के पूरा होने के बाद साउथ दिल्ली के कई व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा और यात्रा का समय भी घटेगा.

    डीएमआरसी ने इस परियोजना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार DPR और ट्रैफिक सर्वे का काम अगले चार महीनों में पूरा हो सकता है. इस दौरान रोड सेफ्टी ऑडिट, पार्किंग स्टडी, यात्रियों की आवाजाही, भूमि अधिग्रहण और पर्यावरणीय प्रभाव का भी विस्तृत अध्ययन किया जाएगा. परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1,471 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

    delhi DMRC tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.