Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यात्रियों को बस अड्डों पर मिलने लगा ठंडा पानी
    • सीबीआई ने कैंट बोर्ड के नामित सदस्य को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा
    • शास्त्रीनगर में बिना अनुमति जोनल ऑफिस निर्माण कराने पर फंसा निगम
    • देश में जल्द प्रचलन में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट
    • केदारनाथ मंदिर में वीआइपी दर्शन करने वालों को देने होंगे 1100 रुपये
    • बंद 33 केवी लाइन के भरोसे चल रहे ऐतिहासिक नौचंदी मेले के झूले
    • यूपी में कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, 31 लोगों की दर्दनाक मौत; कई इलाकों में खंभे गिरने से बिजली प्रभावित
    • लंबित फैसले तीन माह में सुनाना का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देश में जल्द प्रचलन में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट
    देश

    देश में जल्द प्रचलन में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट

    adminBy adminMay 30, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 30 मई। भारत को जल्द ही पहला प्लास्टिक नोट मिल सकता है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया एक बार फिर से अपने इस सालों पुराने विचार पर आगे बढ़ने जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यह एक बहुत बड़ा बदलाव होगा। मौजूदा समय में आरबीआई की तरफ से कागज के नोट प्रिंट किए जाते हैं। यह एक खास प्रकार का पेपर होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक आफ इंडिया की पटना व मुंबई में हुई पिछली दो बोर्ड मीटिंग के दौरान प्लास्टिक नोट्स लाने की चर्चा हुई।

    2012 में तत्कालीन सरकार ने पांच शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्लास्टिक नोट लाने की तैयारी में थी । तब कुछ तकनीकी चुनौतियों के कारण इस कोशिश को रोकना पड़ा था। अब फिर प्लास्टिक के नोट लाने की चर्चा हो रही है। इसके पीछे दो बड़े कारण हो सकते हैं। पहला लागत है। दूसरा लंबे समय तक के लिए उपयोग में रहे।
    पालीमर नोट लाने के पीछे की बड़ी वजह शेल लाइफ भी है। कागज के नोट की शेल लाइफ काफी कम होती है।

    आखिर प्लास्टिक के नोट लाने पर विचार क्यों ?
    हर वर्ष लाखों की संख्या में नोट खराब हो रहे हैं, जिन्हें चलन से बाहर कर दिया जाता है। इन नोटों के बदले नए नोट छापे जाते हैं जिसकी लागत लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में आरबीआइ का करेंसी नोट छापने वाला खर्च 6,372.8 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 5,101.4 करोड़ था। इसी तरह, 2024-25 में 23.8 अरब खराब नोट चलन से हटाए गए। वित्त वर्ष 2025-26 में नोटों को छापने की लागत घटकर 4,875 करोड़ रुपये रह गई है। वर्तमान में करीब 60 देश प्लास्टिक बैंक नोट का प्रयोग कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया 1998 में पहला देश बना था।

    प्लास्टिक नोट की खास बातें

    1. पालिमर बैंक नोट एक पतली और लचीली प्लास्टिक पर प्रिंट किए जाते हैं
    2. प्लास्टिक होने के बावजूद यह क्रेडिट या डेबिट कार्ड की तरह सख्त नहीं होते हैं
    3. पालिमर के यह नोट काफी हल्के होते हैं और इन्हें मोड़ा जा सकता है
    4. इन नोटों का प्रयोग कागजी मुद्रा की तरह ही किया जा सकता है।
    5. यह नोट काफी मजबूत हैं और इन्हें लंबे समय तक चलन में रखा जा सकता है
    6. माइक्रो-आप्टिक होलोग्राम और खास तरह की स्याही के चलते नकल करना काफी मुश्किल है
    business plastic-currency-notes RBI tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यात्रियों को बस अड्डों पर मिलने लगा ठंडा पानी

    May 30, 2026

    सीबीआई ने कैंट बोर्ड के नामित सदस्य को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा

    May 30, 2026

    शास्त्रीनगर में बिना अनुमति जोनल ऑफिस निर्माण कराने पर फंसा निगम

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.