Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बंद 33 केवी लाइन के भरोसे चल रहे ऐतिहासिक नौचंदी मेले के झूले
    देश

    बंद 33 केवी लाइन के भरोसे चल रहे ऐतिहासिक नौचंदी मेले के झूले

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 30, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 30 मई (प्र)। नौचंदी मेले में लगे झूलों को लेकर एक बार फिर तकनीकी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर बहस तेज हो गई है। मेले के सर्कस प्लॉट क्षेत्र में 33 केवी की हाईटेंशन लाइन के नीचे कुल सात झूले तीन बड़े और दो छोटे मुख्य झूले, जबकि उनके आसपास दो अतिरिक्त झूले संचालित किए जा रहे हैं।

    बिजली निगम के मुख्य अभियंता (शहर) रजनीकांत मिश्रा का दावा है कि यह लाइन फिलहाल बंद स्थिति में है। इसमें करंट प्रवाहित नहीं हो रहा है, इसलिए झूलों का संचालन अनुमति के जरिए जारी है। मुख्य अभियंता (शहर) के अनुसार, यह 33 केवी लाइन सामान्य रूप से चालू नहीं रहती, बल्कि इसे केवल इमरजेंसी में उपयोग किया जाता है। जब एक फीडर से दूसरे फीडर को बिजली सप्लाई देनी होती है, तभी इस लाइन में करंट प्रवाहित किया जाता है। वर्तमान में इस लाइन पर सप्लाई बंद है, इसलिए झूले इसके नीचे चल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इमरजेंसी स्थिति में इस लाइन में करंट प्रवाहित करने की आवश्यकता पड़ती है, तो सबसे पहले इस क्षेत्र में चल रहे सभी झूलों का संचालन रोक दिया जाएगा। उसके बाद ही लाइन को चालू किया जाएगा।

    सुरक्षा शर्तों के साथ झूला संचालन जारी
    मेला प्रशासन और विद्युत अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल, झूला संचालन को इस शर्त पर अनुमति दी गई है कि इमरजेंसी सप्लाई के दौरान तुरंत संचालन बंद कर दिया जाएगा। मेले में झूलों की व्यवस्था को लेकर यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाईटेंशन लाइन के नीचे संचालन को लेकर पहले आपत्तियां उठ चुकी थीं। हालांकि वर्तमान रिपोर्ट के अनुसार लाइन निष्क्रिय है और किसी भी प्रकार का करंट प्रवाहित नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग की जा रही है। और यदि किसी भी स्तर पर बिजली सप्लाई की जरूरत बनती है तो सुरक्षा मानकों के तहत तुरंत झूले बंद कर दिए जाएंगे।

    historic Nauchandi Fair meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.