Author: admin

मेरठ, 30 मई (प्र)। शहर में रातोंरात तैयार हुए अवैध कांप्लेक्स व बिल्डिंगों पर कमिश्नर ने अपनी नजरें टेढ़ी कर ली है। मेडा के जोनल इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नए निर्माणों को चिंहित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ इन निर्माणों के खिलाफ अभी तक क्या एक्शन लिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी कमिश्नर ने जोनल इंचार्जों से मांगी है। अवैध निर्माण में सलिंप्त जूनियर इंजीनियरों के खिलाफ भी सख्त एक्शन की तैयारी कर ली है। कमिश्नर की कार्रवाई से मेडा के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। शहर से लेकर देहात तक मेडा के जूनियर…

Read More

मेरठ, 30 मई (प्र)। नौचंदी मेले में मौत का कुआं देखते समय किशोरों के ऊपर ग्रीस गिर गया। इस पर किशारों ने मौत का कुआं संचालक से मामले की शिकायत की जिस पर संचालक ने किशोरों को अपने ऑफिस में बंधक बनाकर बाउंसरों की सहायता से लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से चार किशोर घायल गए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। गत रात में मोहित जैन के बेटे देव यश जैन व निर्वेध जैन अपने दोस्त यश बंसल तथा एक अन्य के साथ मेला नौचंदी देखने गए थे।कहा गया कि चारों किशोर…

Read More

मेरठ, 30 मई (प्र)। पीडब्ल्यूडी ने नई कार्य योजना के तहत जिले की मुख्य सड़कों, ग्रामीण संपर्क मार्गों और चौराहों के कायाकल्प के लिए एक व्यापक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार किया गया है। मुख्य अभियंता अजय वर्मा का कहना है कि इस कार्य योजना का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक को संभालना, कनेक्टिविटी को बेहतर करना और गड्ढामुक्त सड़कें सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले की 16 प्रमुख और सबसे व्यस्त सड़कों के सुदृढ़ीकरण (स्ट्रेंथनिंग) और चौड़ीकरण के लिए 267 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन सभी सड़कों के लिए एक सख्त समय सीमा (डेडलाइन) तय…

Read More

नई दिल्ली 30 मई। देश में मानूसन एक्सप्रेस की रफ्तार धीमी हो गई है और अब इसके सात दिन बाद केरलम में दस्तक देने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मानसून पिछले पांच दिनों से श्रीलंका के तटवर्ती क्षेत्र में अटका हुआ है। केरलम तट से 30-35 किमी दूर अटके मानसून के दो-तीन दिन आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। यही नहीं, इस बार सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून पर जारी दूसरे दीर्घकालिक अनुमान में बताया कि इस बार 90 फीसदी बारिश हो सकती है। इसमें…

Read More

पटना, 30 मई (ता)। बिहार में अचानक मौसम में बदलाव से कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल गई। लेकिन, आसमानी बिजली ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई।गया जिले के डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र स्थित किशुनचक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान दिनेश यादव की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दिनेश यादव रोज की तरह गत दिवस भैंस चराने के लिए…

Read More

लखनऊ 30 मई। उत्तर प्रदेश में भीषण बिजली संकट के बीच अब उपभोक्ताओं को जून माह में महंगी बिजली का जोरदार झटका लगने वाला है. जून में 10% अतिरिक्त बिजली बिल चुकाना होगा. फ्यूल सरचार्ज के नाम पर पावर कारपोरेशन ने जून माह के लिए 10% ईंधन अधिभार लगाते हुए बिल वसूली का फैसला लिया है. यह बढ़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के जून माह के बिल में ऐड होकर आएगा. उदाहरण के तौर पर अभी आपका बिल 100 रुपए आता है तो जून में ये बिल 110 रुपए चुकाना होगा. खास बात ये है कि ये सभी तरह के घरेलू…

Read More

अयोध्या, 30 मई (ता)। अयोध्या धाम में गत दिवस राम मंदिर परिसर स्थित परिक्रमा क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम भव्य और धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर देशभर से आईं महिला प्रतिनिधियों और दुर्गा वाहिनी की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता और साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल हुईं।अयोध्या पहुंचने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यह उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं पिछले 45 सालों से इस पावन…

Read More

ऋषिकेश, 30 मई (ता)। ऋषिकेश की नवनियुक्त एसडीएम कुमकुम जोशी ने कार्यभार संभालते ही अपना पूरा फोकस चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर केंद्रित कर दिया है। चार्ज लेने के तुरंत बाद एसडीएम सीधे चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर पहुंचीं और धरातल पर चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। ट्रांजिट कैंप में एसडीएम ने सबसे पहले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वहां मौजूद देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद एसडीएम कुमकुम जोशी ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के…

Read More

मेरठ, 30 मई (प्र)। रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों को पेयजल समस्या से निजात मिल गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मेरठ के सोहरावगेट, भैंसाली और मेरठ डिपो परिसरों में लगे वाटर कूलरों की मरम्मत कराई और टैंकों की सफाई सुनिश्चित की। अब इन स्थानों पर यात्रियों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी मिल रहा है, जिससे उन्हें राहत मिली है। गत दिवस एक अखबार में छपी खबर के बाद परिवहन निगम हरकत में आया। अधिकारियों के निर्देश पर तकनीकी टीमों ने खराब पड़े कूलरों को ठीक किया और टैंकों की सफाई कराई। गत दिवस जब…

Read More

मेरठ, 30 मई (प्र)। कैंट बोर्ड मेरठ के नामित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को गत रात सीबीआई की टीम ने तीन लाख रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया। देर रात पल्लवपुरम की अंसल टाउन सोसाइटी पहुंची सीबीआई उनके डुप्लेक्स में छानबीन करती रही। पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र शर्मा रक्षा मंत्रालय की ओर से नामित कैंट बोर्ड के सदस्य हैं। उनका घर लालकुर्ती में है और अंसल टाउन में डुप्लेक्स भी है। कैंट बोर्ड की बैठक होनी है। इससे पहले एक ठेकेदार ने पार्किंग ठेका नवीनीकरण के लिए आवेदन किया हुआ था। ठेका नवीनीकरण के लिए सतीश शर्मा…

Read More