Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार
    देश

    बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार

    adminBy adminJune 1, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता 01 जून। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य की पहली भाजपा सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार सोमवार को राजभवन (लोकभवन) में बेहद भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। वंदे मातरम और राष्ट्रगान की गूंज के बीच, राज्यपाल आरएन रवि ने कुल 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस मेगा विस्तार के साथ ही सुवेंदु कैबिनेट के सदस्यों की कुल संख्या अब 41 हो गई है। इस मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को बेहद बारीकी से साधा गया है, जो बंगाल में भाजपा की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

    कैबिनेट मंत्रियों की सूची
    तापस राय, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, दीपक बर्मन, शारद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शंकर घोष और दूधकुमार मंडल ने पूर्ण कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

    स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री
    मालती राभा राय, राजेश महतो और इंद्रनील खां को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं, अशोक डिंडा, कौशिक चौधरी, जुएल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, नादिया चंद बाउड़ी, गार्गी दास घोष, अमिया किस्कू, कलिता माजी, बिराज विश्वास, सुमना सरकार, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा और दीपांकर जाना ने राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

    कैबिनेट मंत्री:

    1. दीपक बर्मन
    2. तापस राय
    3. डा. शंकर घोष
    4. मनोज कुमार उरांव
    5. अर्जुन सिंह
    6. गौरी शंकर घोष
    7. स्वपन दासगुप्ता
    8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
    9. कल्याण चक्रवर्ती
    10. अजय पोद्दार
    11. शारद्वत मुखर्जी
    12. दूध कुमार मंडल
    13. अनूप कुमार दास

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):

    1. डा. इंद्रनील खां
    2. मालती राभा राय
    3. राजेश महतो

    राज्य मंत्री:

    1. जुएल मुर्मू
    2. हरे कृष्ण बेरा
    3. आनंदमय बर्मन
    4. अशोक डिंडा
    5. नादिया चंद बाउड़ी
    6. विशाल लामा
    7. शांतनु प्रमाणिक
    8. मौमिता विश्वास मिश्रा
    9. उमेश राय
    10. पूर्णिमा चक्रवर्ती
    11. कौशिक चौधरी
    12. भास्कर भट्टाचार्य
    13. दिवाकर घरामी
    14. अमिय किस्कू
    15. कलिता माजी
    16. गार्गी दास घोष
    17. बिराज विश्वास
    18. दीपांकर जाना
    19. सुमना सरकार

    नवान्न में विभागों का बंटवारा और पहली कैबिनेट बैठक
    गत नौ मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके साथ अग्निमित्रा पाल, दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु ने मंत्री पद संभाला था। आज हुए इस बड़े विस्तार के बाद सभी मंत्री सीधे राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ के लिए रवाना हो जाएंगे।

    नवान्न से आ रही खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज ही मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर बंगाल, जंगलमहल और दक्षिण बंगाल के समीकरणों को देखते हुए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    BJP GOVERNMENT IN WEST BENGAL SUVENDU ADHIKARI tazza khabar tazza khabar in hindi WEST BENGAL ELECTION 2026
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.